JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अंकिता हत्याकांड एक जघन्य अपराध हैं जिसने पूरे उत्तराखंड को हिला दिया : भुवन कापड़ी,

1 min read

ऋषिकेश : आज दिनांक 2/12 /2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना अंकिता भण्डारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के नाम उजागर करने व सीबीआई की माँग व विधानसभा भर्ती घोटाले में दोषियों पर कार्यवाही की माँग को लेकर धरना 51वें दिन व आमरण अनशन 17वें दिन जारी रहा।
आज धरने को उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण व वैदिक ब्राह्मणट सभा द्वारा समर्थन दिया।

आमरण अनशन के तीसरे चरण के छठवें दिन कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला, शिक्षाविद संजय सिल्सवाल, वंदेमातरम ग्रुप के जितेन्द्र पाल पाठी, भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष यशवन्त रावत, युवा सूरज कुकरेती आमरण अनशन जारी रहा और क्रमिक अनशन पर पार्षद राधा रमोला, दिनेश चन्द्र मास्टर बैठे ।

समर्थन देने पहुंचे उप नेताप्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा की अंकिता हत्याकांड एक जघन्य अपराध हैं जिसने पूरे उत्तराखंड को हिला दिया सरकार ने उत्तराखंड की महिलाओं का मनोबल तोड़ा है एक तरफ सरकार कानून व्यवस्था की बात करती है और हमें उत्तराखंड की बेटी के साथ इतना बड़ा जघन्य अपराध हो जाता है दो महीने से ज्यादा का अधिक समय हो गया फिर भी अभी तक हमारी उत्तराखंड की बेटी बहन अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल पाया सरकार कानून व्यवस्था की बात करती है एक और हमारी बेटी की हत्या हो जाती है और सरकार सबूत मिटाने में लग जाती है और जिन लोगों ने नौकरियों को बेचने का काम किया और अपनों को बैकडोर से भर्ती करवाने का काम किया वे लोग आज अंकिता, केदार व कमलेश जैसे कई युवाओं की मौत के दोषी हैं ।
कापडी ने कहा कि ऋषिकेश में चल रहे संघर्ष समिति के धरने को 51वें दिन हो गया हैं व आमरण अनशन को 17 दिन हों गया है व समर्थन देने हम वह हमारे नेतागण सभी यहां पर पहुंच रहे हैं और संघर्ष समिति को पूरा समर्थन मिल रहा हैं और संघर्ष समिति के सदस्य समिति के संयोजक मंडलों को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई और मैं उनको बताना चाहता हूं कि उनकी यह आवाज व्यर्थ नहीं जाएगी बहन अंकिता को न्याय जरूर मिलेगा।

पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि हमें अंकिता के साथ साथ हर उस युवा को न्याय की लड़ाई लड़नी है जिनके साथ इस सरकार में अन्याय हो रहा है पूरे प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनायें हो रही हैं परन्तु कोई सुध लेने वाला नहीं गाँव में होने वाले अपराधों पर पुलिस राजस्व पुलिस का मामला कह कर पल्ला झाड़ने का काम कर रही हैं इस आंदोलन को हमें दबने नहीं देना है हमें सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जंग करेंगे और आमरण अनशन को जारी रख कर अपनी बहन की न्याय की मांग को तेज करेंगे।

धरने पर पार्षद राधा रमोला, पार्षद अजीत सिंह, पार्षद चेतन चौहान, पार्षद राकेश सिंह, सुभाष नेगी,राजेंद्र राणा बिट्टू, अविनाश भट्ट, ज़िला भाजपा किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी , रविंद्र प्रकाश भारद्वाज, सचिन शर्मा , विकाश सिंह बिष्ट , सुमन चमोली , गुरप्रीत सिंह, जया डोभाल , लक्ष्मी कठेत , दिनेश , हरी राम वर्मा , ओम रतूड़ी , राधा रमोला , उषा चौहान , राजेंद्र कोठारी , हरी सिंह नेगी , अमर सिंह बिष्ट , पीताम्बर दत्त बुडाकोटी, लक्ष्मी बुडाकोटी, गौरव राणा , कुसुम जोशी , देवी प्रसाद , हेमा रावत , राधा , सरोजनी थपलियाल , पूर्णननंद जोशी , शकुंतला शर्मा , राजेंद्र सिंह रावत , चंद्र कांता जोशी , सावित्री देवी , शीला ध्यानी , अनिल बिजलवान, अशोक पांडे , मण्डल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा किरण त्यागी, विशवास गोयल , प्रवीण जाटव , जितार सिंह बिष्ट , सनी प्रजापति , अशोक खान , अमन निशाद , निशांत , अंशुल, धीरज, अक्षय , हिमांशु रयाल , विक्रम भंडारी , विजय सिंह पंवार , आशुतोष डंगवाल , अबीर , गीता यादव,कविता यादव , जितार सिंह बिष्ट , शूरवीर सिंह संजवान , कृष्णा सती , शीला त्यागी , एकांत गोयल , चेतन चौहान , अजीत गोल्डी , अमित , जग्गी , कुंदन सिंह लिंगवाल, सौरभ वर्मा , अभिषेक रस्तोगी , उषा चौहान , सतीश रावत , संजीव गुप्ता ,कमलेश शर्मा , अंबिका संजवान, रानी ठाकुर , पुरुषोत्तम राणाकोटि , जमुना दत्त , योगेश नौटियाल , अरुण व्यास , राधा कृष्णा ,शिवप्रसाद सेमवाल , सूरज बिजलवांन आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News