जनप्रतिनिधि के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं बिल्लू चौहान
1 min read

मुनी की रेती : जनप्रतिनिधि के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किस तरह किया जाए, इसको बखूबी अंजाम दे रहे हैं सभासद बिल्लू चौहान अपने वार्ड में छोटे से छोटे कार्य हो या बड़े से बड़े कार्य सभी पर कार्यों लगातार करवा रहे हैं तथा अपने क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं l
हम बात कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के सभासद बिल्लू चौहान की जो आजकल अपने वार्ड के कार्यों में व्यस्त हैं तथा अपने वार्ड के कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि लंबे समय से उनके वार्ड में बरसात के पानी की निकासी की समस्या थी तथा पानी निकासी ना होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस जाता था तथा तथा लंबे समय से इस समस्या का निवारण किया जाना आवश्यकता था तथा इस समस्या का समाधान निकालते हुए उस क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग पाइप डलवाए गए तथा भविष्य में इस समस्या से लोगों को निजात मिलेगी l

सभासद चौहान ने बताया कि बरसात के पानी की समस्या से निजात दिलाते हुए ,दो दिन के अंदर चौहान वेडिंग प्वाइंट वाले रोड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तथा रास्ते के कारण लोगों को हो रही दिक्कत जल्द दूर हो जाएगी l उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा मेरे क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं उनका जल्द से जल्द निवारण हो और समस्याओं के प्रति वेद सजग हैं वलगातार प्रयासरत हैं l
