March 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आयुष स्वास्थ्य मिशन” योजना के अंतर्गत जिला होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में चम्बा ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपली एवं सेमलतप्पड़ में स्कूल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 09 अक्टूबर, 2022

“आयुष स्वास्थ्य मिशन” योजना के अंतर्गत जिला होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में चम्बा ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपली एवं सेमलतप्पड़ में स्कूल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा तिलारा बिष्ट ने जानकारी देते है बताया कि शनिवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कठूड़ एवं चर्म रोग निवारण केन्द्र जिला चिकित्सालय बौराडी़ टिहरी गढ़वाल से चिकित्सा अधिकारी डॉ. डिम्पल रावत, डॉ. नेहा सकलानी एवं फार्मासिस्ट महेश चन्द्र बडोनी द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपली एवं सेमलतप्पड़ टिहरी गढ़वाल में 45 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं नि:शुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य स्टाफ द्वारा पूण॔ सहयोग किया गया।

टिि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News