March 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

संत निरंकारी मिशन ब्रांच ऋषिकेश में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से मानवता की सेवा हेतु रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

1 min read

ऋषिकेश 09 अक्टूबर।

संत निरंकारी मिशन ब्रांच ऋषिकेश में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से मानवता की सेवा हेतु रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन रिबन काटकर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल एवम जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

रविवार को संत निरंकारी मिशन द्वारा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (SNCF) के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत ब्रांच के सेवादल, SNCF तथा साध संगत के महापुरुषों ने मिलकर रक्तदान शिविर में भाग लिया। जिसमें 78 यूनिट ब्लड एम्स अस्पताल को दिया गया।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि संत निरंकारी रक्तदान के क्षेत्र में मानवता की सेवा को सदैव अग्रणी रहा है उनका उद्देश्य रक्त नाली के बजाय नली में जाए। यह मानव सेवा के प्रति उनकी श्रद्धा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के जरिए हम किसी की भी जिंदगी बचा सकते हैं और इसके लिए किसी भी तरह की कोई कठिनाई नहीं महसूस होती है।

डॉ अग्रवाल ने रक्तदान शिविर के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। डॉ अग्रवाल ने रक्तदान को महादान बताकर ऐसे शिविर को समाज की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के कई स्थानों पर रक्त दान किया गया। मिशन की सेवाएं सराहनीय है।

जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से 3 व्यक्तियों को जीवनदान दिया जा सकता है। रक्तदान से शरीर में कोई कमी नही होती। 18 से 65 वर्ष के स्वस्थ्य व्यक्ति हर 3 महीन के अंतराल के बाद रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से हमारे शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही आती है। रक्तदान केवल मनुष्य जीवन में ही किया जा सकता है।

इस मौके पर शिविर में रक्तदान के लिये 158 ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें से 78 ही रक्तदान कर सके।

इस मौके पर एम्स ऋषिकेश से डॉ गीता नेगी, डॉ वैदेही प्रशांथ, डॉ जूही भाटिया, वरुण, दीपेंद्र, नदीम, विजय, उषा, रीना, केदार, अस्मिता, रक्तदान व्यवस्था ज्ञान प्रचारक, क्षेत्रीय संचालक, संचालक सेवादल, SNCF व साध संगत के भाई-बहन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News