March 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया

1 min read

आज दिनांक 10 अक्टूबर 2022 राम तपस्थली ब्रह्मपुरी मैं आज बड़ी धूमधाम के साथ सभी संत समाज विरक्त वैष्णव मंडल अखिल भारतीय संत समिति के द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया

सभी प्रांतों से आए साधकों ने अपने गुरु के जन्मदिवस पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए साथ ही दर्शन महाविद्यालय के ऋषि कुमारों ने स्वस्तिवाचन कर माननीय कृषि मंत्री सुबोध उनियाल एवं नगर निगम की महापौर श्रीमती अनीता मंमगाई द्वारा महाराज को उत्तरीय पुष्पा हार पगड़ी पहनाकर सुशोभित किया l

इसअवसर पर सुबोध उनियाल ने विराट संत सम्मेलन में बोलते हुए कहां की संतों का जन्म ही लोक कल्याण के लिए होता आ रहा है अगर संत नहीं होते तो पृथ्वी में ज्ञान देने वाला गुरु परंपरा नहीं होती और हम सभी मानव मात्र अंधकार में जी रहे होते अगर आज हम संस्कारवान चरित्रवान हैं और अपनी अपनी धर्म को मान रहे हैं उसका जीता जागता उदाहरण संत समाज ही है जो हमें सत्य के मार्ग पर चलना सिखाते हैं हमारे वैदिक परंपरा सनातन पद्धति को गुरुओं के द्वारा बताई गई विद्या को हम ग्रहण करते और उसका अनुपालन करते हैं पौराणिक समय में राजा महाराजा अपने बच्चों को गुरुकुल भेजा करते थे आज के परिवेश में हम अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं फर्क इतना ही है वहां संस्कारवान बनते थे आज के परिवेश में बच्चों को हम संस्कारवान नहीं बना पा रहे हैं क्योंकि गुरुओं का आशीर्वाद गुरु परंपरा को हम नहीं पहचान पा रहे हैं महापौर श्रीमती अनीता मंमगाई ने भी महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज जी को बधाई देते हुए कहा कि हम मानव मात्र बड़े भाग्यशाली हैं कि हम अपने गुरुओं का जन्म दिवस मना रहे हैं
कार्यक्रम का संचालन मंहत रवि प्रपन्नाचार्य द्वारा किया गया

इस अवसर परगतगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज महंत अरुण दास महाराज मंहत रवि देव शास्त्री महारा,महंत स्वामी दिनेश दास ,महाराजमहामंडलेश्वर बिंद्रावन दास महाराज रामटेक पीठाधीश्वर स्वामी अजय भैया महंत लोकेश दास महाराजमहंत स्वामी गोपालाचार्य महाराज महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज महंत केशव स्वरूप महाराजमहंत जगदीश प्रपन्नाचार्य महाराज महंत महावीर दास महाराजमहंत प्रमोद दास महाराज योगीराज स्वामी अखंडानंन्द महाराज महंत राम महाराज ,महंत श्री मोनी बाबा‌ महाराज महंत स्वामी शिवानंद महाराज मंहत स्वामी चक्रपाणि महाराज महेंद्र वल्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, आभिषेक शर्मा ,राम चौबे ,हैप्पी सेमवाल, कपिल गुप्ता ,पवन शर्मा , चेतन शर्मा,पार्षद विजय बडोनी, मनीष मनवाल, प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा, राजकुमारी जुगलान, रोमा सहगल, ज्योति सहगल, असर्फी राणावत, गौरव सहगल, राजीव गुप्ता, धीरेन्द्र कुमार, गौरव केंथुला,आदि लोग उपस्थित थेे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News