कृष्ण कुंज में आनन्द भयो कार्यक्रम में प्रेस क्लब मुनि की रेती ने भाग लेकर आश्रीवाद प्राप्त किया
1 min read


ऋषिकेश, कृष्ण कुंज आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित उत्सव समारोह में प्रेस क्लब मुनि की रेती की नवगठित टीम ने राधा-कृष्ण के दर्शन सहित पालकी/ झूला उत्सव में शिरकत कर भगवान के पालने को जो संसार को नियंत्रण कर रहा है उसको झुलाने का कार्य कर आश्रीवाद प्राप्त किया इस अवसर पर बड़े महाराज का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित कर फल भेंट किये गए।
प्रेस क्लब की ओर से क्लब के अध्यक्ष संजय बडोला, उपाध्यक्ष भारत भूषण कुकरेती, सुदीप पँचभैय्या महासचिव आशीष लखेड़ा, सहसचिव नवीन चंद्रा, एडवोकेट नोटरी रमाबल्लभ भट्ट जी, गिरीश चन्द्र भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र भण्डारी आदि ने आध्यात्मिक आनन्द प्राप्त कर छोटे महाराज गोपालदत्ता चार्य से भी मुलाकात कर उनसे नवभक्ति के बारे में ज्ञान प्राप्त किया। बड़े महाराज ने कहा कि सही समय है कि देश की तमाम जटिलतायें समाप्त हो देश एक सँविधान, एक चुनाव के साथ कैलाश मानसरोवर में भारत का अपना अधिकार हो।भारत देश विश्व मे अपनी पताका फहराकर विश्व बंधुत्व की भावना का प्रचार प्रसार करे। कल हरिद्वार में सन्त/महंतों की एक सभा तय है जिसमे उपरोक्त बन्दुओ पर चर्चा होगी। आज के उत्सव में प्रेस क्लब के सभी सदस्योंका स्वागत सत्कार और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
