November 29, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

योगा एलायंस ग्रुप का स्वच्छता अभियान 14 दिसम्बर को

1 min read

 

मुनि की रेती, योगा एलायंस ग्रुप आगामी 14 दिसम्बर को तपोवन, रामझूला, परमार्थ निकेतन आदि स्थानों पर स्वच्छता जन जागरूक अभियान चलाकर संघे शक्ति कलयुगे:का सन्देश जन जन को देने सहित प्लास्टिक थैलियों का प्रयोग रोकने की अपील जनता से करेगा।
तपोवन एक योग संस्थान में पत्रकारों को अपने योगा एलायंस ग्रुप सम्बन्धी जानकारी देते हुए सरंक्षक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि ऋषिकेश आदि में सरकार एक नियमावली बनाकर गुणवत्ता के आधार पर योग को विकसित करे।आज सत्या, सत्य पर भारी नजर आ रहा है।योग के नाम पर भ्रामकता नही बल्कि वास्तविकता के दिव्य दर्शन हो।ऐसा प्रयास ये ग्रुप का सदैव रहेगा। ग्रुप हर स्तर पर नगर क्षेत्र के शीर्ष योग से जुड़े लोगों, सरकार, गढ़वाल मंडल विकास निगम सहित हर स्तर पर सम्पर्क करइसको बेहतर तरीके से करने की ररूपरेखा बना रहा है।योगाचार्य विपिन बलूनी ने कहा कि आज योग के नाम पर बहुत सी खामियां सामने आ रही है जिनका निवारण किया जाना है।योग्य योगाचार्यों की अवेहलना कदापि नही होनी चाहिए इसके लिये ग्रुप शीघ्र कार्य को शुरू करेगा जिसकी शुरुवात सफाई अभियान स 14 दिसम्बर से की जा रही है योग से जुड़े कई महान हस्तियां इस कार्य का हिस्सा बनेगी।उन्होंने कहा कि हमने गढ़वाल मण्डल विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक को इस सम्बंध में सुझाव भी दिये लेकिन उनके स्तर पर ध्यान नही दिया गया।अब सरकार से ग्रुप का प्रतिनिधि मंडल मिलकर वार्ता करेगा। नगर में योग को यम, नियमो के तहत ही संचालन किया जाना जरूरी है।ऐसा प्रयास हर स्तर पर जारी रहेगा।पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए ग्रुप ने जबाब दिए। उन्होंने कहा कि देर से आये लेकिन दुरस्त आये.. एलाइंस योगा ग्रुप एक मंच पर आ गया है निश्चित ही योग को नया आयाम प्रदान किया जायेगा।
आज प्रेस वार्ता में डॉक्टर महेश भट्ट ,वीरेंद्र, उपेंद्र सिलस्वाल, दिनेश शास्त्री, सन्दीप भट्ट, मोहन बडोनी,जगजोत, प्रमोद, सचिन बडोनी, धीरेंद्र शर्मा, अमित देशवाल, प्रमोद शाहू आदि योग से जुड़े योगाचार्य मौजूद रहे।

Breaking News