वरिष्ठ भाजपा नेता जनहित मामलों को लेकर मुखर, शासन ,प्रशासन नही जागा तो करेंगे प्रदर्शन
1 min read

तपोवन, भाजपा के वरिष्ठ ओर तपोवन क्षेत्र के प्रबुध्द जनहित के मामलों को लेकर सदैव मुखर रहने वाले शिक्षाविद्द राजेश बहुगुणा ने हुँकार भरते हुए नगर के तमाम जनहित के मामलों को अधर में लटकाने के लिये शासन, प्रशासन को आड़े हाथों लिया।उन्होंने कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्ता होने के नाते सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा को लेकर वो लम्बे समय से जनहित के तमाम मुद्दे का त्वरित समाधान निकाले जाने को संघर्षरत है।परन्तु अफसोस है कि इन मामलों पर सरकार का रवैया अफसोस जनक निराशा भरा रहा है। अगर सरकार का यही ढुलमुल रवैया रहा तो वो इन मामलों को लेकर जल्द धरना, प्रदर्शन कर सकते है।
तपोवन स्थित एक होटल में पत्रकारों से रूबरू होकर अपनी जनहित की प्राथमिकता को गिनाते हुये उन्होंने कहा कि नगर पंचायत, जिला प्रशासन सहित सरकार के तमाम वरिष्ठ जनो को समस्याओं से अवगत कराने के बाबजूद एक भाजपा कार्यकर्ता होने के बाबजूद निराशाजनक परिणाम से बहुत आहत है।अगर सरकार जनहित कार्यो को नही कर पा रही है तो फिर किससे इसकी उम्मीद रखी जाए।उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्रमुख प्राथमिकता जिसके लिये हर स्तर और बहुत प्रयास किये लेकिन वह धरातल पर परवान नही चढ़ पाई है वो है भविष्य को शाररिक रूप से मजबूत बनाने के लिये खेल का मैदान बहुत आवश्यक है जिसके लिये लैमन ट्री पुलिया के पास की भूमि प्रयोग में लायी जा सकती है और इसमें किसी को आपत्ति भी नही होगी।दूसरा स्थान नीम बीच के पास की भूमि खेल मैदान के लिये उपयोगी है ।लेकिन दुःखद है कि नगर पंचायत,वन विभाग सहित राजस्व विभाग अभी तक ये तय नही कर पा रहे है कि आखिर ये भूमि किसके अधीन है।बच्चों का शाररिक विकास के लिये खेल का सार्वजनिक स्थान का अभाव बना है। 2011 से तपोवन के तमाम जनहित के मामले के निराकरण के लिये टीम के रूप में हम कार्य कर रहे है लेकिन सफलता नही मिल पा रही है।तपोवन के विकास की अवधारणा को लेकर हम सदैव संघर्षरत रहे है।एक शिक्षक होने के बाबजूद जब तपोवन की समस्याएं निरन्तर घटने के बजाय बढ़ी है तो उन्होंने अपने लोकसेवक शिक्षक पद से इस्तीफा देकर नगर की समस्याओं के निवारण के लिये ध्यान केंद्रित कर जगह अपनी बात को साक्ष्य/सबूतों के साथ रखा।
श्री बहुगुणा ने कहा कि आज ज्वलंत प्रश्न है कि तपोवन पंचयात की अधिकांश भूमिपर भू माफियाओं का दबदबा कायम है उन्होंने कहा कि खाली पड़ी भूमि का नगर पंचायत,वन, राजस्व विभाग ज्वांइट रूप से सर्वे कर भूमि को चिन्हित कर जनहित के विकास के लिये प्रयोग करें।लेकिन कहने के बाबजूद भी ऐसा नही किया गया जिससे भू माफियाओं के हौसले बढ़ रहे है। इसके अलावा क्षेत्र में नशे का कारोबार जिसकी चपेट में पूरा क्षेत्र और युवा बर्बाद हो रहा है।शराब, गाँजा, चरस , ड्रग्स सहित नशे का हर स्वरूप यँहा कैसे पांव पसार रहा है जो बहुत दुःखद ओर इस अध्यात्म, योग, तीर्थ नगरी के लिये अभिशाप है।यही नही शिक्षा का विस्तार हो रोजगार , कौशल ओर उच्च शिक्षा की व्यवस्था का प्रबन्ध सरकार स्तर पर नही है जिस कारण बच्चे बाहर पलायन कर रहे है तो पलायन कैसे रुकेगा।उन्होंने कहा नगर क्षेत्र में पार्किंग की समस्या बहुत ज्यादा है और घण्टो जाम लगने के कारण पर्यटक, आम जन परेशान है।विकास प्राधिकरण का रवैया जनहित में बेहद आमजन के लिये अनावश्यक हस्तक्षेप भरा है जिससे यँहा का मूल निवासी अपने घर की मरम्मत आदि कुछ भी नही कर पा रहा है वही दूसरी ओर बाहरी जन कैसे 5 से 7 मंजिल तक नियमो को ताक में रखकर इमारत खड़े कर रहे है उन पर प्राधिकरण मेहरबान बना है जो स्वयं में आप देख सकते है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पुरातन समय से ये स्थान अध्यात्म, योग, तीर्थस्थली का रमणीक स्थान जँहा गङ्गा का प्रवाह निरन्तर बह रहा है वँहा पर्यटन के नाम पर संस्कारहीन ,अमर्यादित तरीको को अपनी परम्परा के अनुसार बहिष्कार करना सही है।राजेश बहुगुणा ने अपनी तमाम समस्याओं से पत्रकारों से वार्ता कर सबूतों के साथ जबाब दिए।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होने के बाबजूद वो जनहित के मामले सदैव सर्वोपरी रखते हुई अपने कार्य को गति देंगे।अगर जरूरत पड़ी तो वो बहुत जल्द धरना, प्रदर्शन कर अपनी जनहित की आवाज मुखर कर विरोध जारी रख सकते है।उन्होंने कहा कि सिस्टम में बैठे लोग जनता की समस्याओं को समझते हुई निराकरण समय से करे तो फिर विरोध क्यो हम स्वयं प्रशंशक बनकर गुणगान करेंगे।इसके विपरीत अगर कार्य होता है तो फिर विरोध भी व्यापक स्तर पर अवश्य किया जाएगा।
