पुलिस नाकाम तो महिलाओं ने स्वयं मोर्चा खोलकर भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया, पुलिस नदारद रही।
1 min read


मुनि की रेती, नगर क्षेत्र में लम्बे समय से नगर में अवैध शराब एवं सूखे नशे के खिलाफ जनता आंदोलित है लेकिन दुःखद पहलू ये है कि ये व्यवसाय उतना ही ज्यादा नगर क्षेत्र में धड़ल्ले से फल फूल रहा है।आज मुनि की रेती वार्ड नम्बर 6 में एक दुकान पर अवैध शराब की बिक्री की खबर जब महिला मंडल को लगी तो उन्होंने जब पुलिस की लगातार निष्क्रियता के चलते खुद मोर्चा संभाल कर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा नीलम बिजल्वाण के नेतृत्व में दुकान पर छापा मारकर भारी भरकम शराब का जखीरा बरामद किया ।महिलाओं ने खुद दुकान में जगह जगह बैग में छुपाकर रखी शराब को दुकान के बाहर सार्वजनिक किया।उसके बाबजूद भी कट्टो, बैगों में भी शराब बरामद कर घण्टे भर की कार्यवाही के बाद भी पुलिस प्रशासन नदारद टिहरी/देहरादून सीमा में उलझा रहा और महिलाएं इस नशा खोरी के खिलाफ एकजुट रही। नगर में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने नाराजगी ओर पुलिस की भूमिका पर संदेह व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि क्यों उत्तराखण्ड के युवाओं को नशे में धकेला जा रहा है। नशे के खिलाफ महिलाएं एकजुट, एकमुश्त होकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करेगी। उन्होंने कहा कि सभी नगर के जन इस नशे के खिलाफ संघर्ष को आगे आये।
आज इस नशे के खिलाफ नगर पालिका अध्यक्ष के साथ सभासद बबीता रमोला, स्वाति पोखरियाल,अम्बिका रावत,मीणा मदवाण, अंकिता बहुगुणा, सुरेन्द्र नेगी, सुरेन्द्र भण्डारी, संदीप भण्डारी सहित भारी संख्या में महिला समूह की भागीदारी देखी गयी।समाचार लिखने तक महिलाओं की ओर से शराब बरामदगी जारी थी।
