यात्रा कार्यालय के वरिष्ठ लेखाकार हरिश चन्द्र बहुगुणा निगम सेवा से सेवानिवृत्त हुए
1 min read

ऋषिकेश, गढ़वाल मण्डल विकास निगम के वरिष्ठ लेखाकार हरिश चन्द्र बहुगुणा आज 60 साल की आयु पूर्ण करने के उपरांत आज निगम सेवा से सेवानिवृत्त किये गए।इस अवसर पर विदाई सम्मान समारोह में सहायक प्रधान प्रबन्धक दीपक रावत ने अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ सहित माला पहनाकर श्री बहुगुणा का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें निगम की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट कर सम्मानित किया गया।
आज यात्रा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में निगम की विभिन्न इकाइयों के कर्मचारी/अधिकारियों को मौजूदगी में उन्हें निगम सेवा से मुक्त कर अपने गृहस्थ धर्म सहित सामाजिक कार्यो के लिये मुक्त किया गया।विदाई समारोह में सहायक प्रधान प्रबन्धक दीपक रावत ने कहा कि 1992 से एक साथ कार्य कर दुःख, सुख के साथी रहे है।लेखाकार के रूप में उनका कार्यकाल बेहत्तर रहा है ।श्री बहुगुणा बड़े सादगी और सरल अपने दायित्वों के प्रति समर्पित रहे है ।मुख्यालय, यात्रा कार्यालय, पर्वत वुड उल फैक्ट्री में उन्होंने सेवा देकर वँहा के कार्मिकों को बेहत्तर सेवा के साथ मितव्ययिता का पालनकर निगम को लाभांश तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबन्धक पर्वतारोहण वीरेंद्र गुंसाई, वरिष्ठ प्रबन्धक स्वागत पटल रमेश बिष्ट, क्षेत्रीय प्रबंधक देहरादून /हरिद्वार मेहरबान रांगड़, क्षेत्रीय प्रबंधक टिहरी कैलाश कोठारी आदि ने हरीश बहुगुणा के कार्यो की सराहना कर उन्हें अशेष जीवन की बेहत्तरी की शुभकामनाये दी।
इस सम्माम समारोह में निगम के कर्मचारियों/अधिकारियों ने श्री बहुगुणा को फूल माला ओर अंग वस्र्ट भेंट कर स्वागत सत्कार सहित सम्मानित किया।इस अवसर पर गङ्गा रिजॉर्ट के सूर्य प्रकाश कोठारी, यात्रा कार्यालय से सुरेश पँवार,अरविन्द उनियाल, बी एम जुयाल, संदीप मेवाड़, नरेंद्र नौटियाल,मेघा रावत, नवनीत बिष्ट, रमेश शर्मा, वरिष्ठ प्रबन्धक भारत भूषण कुकरेती, इंदमोहन नेगी, राजपाल कण्डारी, किशोरी लाल थपलियाल, प्रीति डिमरी, पार्वती देवी, खीमा देवी, विमला तड़ियाल, महादेव उनियाल सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे इस अवसर पर सेवानिवृत्त निगम के पुराने कर्मी मदन लाल सकलानी, एस पी एस रावत , पुरुषोत्तम बन्दोलिया सूर्य प्रकाश विश्वास सहित कई पुराने साथी की मौजूदगी रही।
इस विदाई सम्मान समारोह का सञ्चालन हरीश बहुगुणा का चार्ज प्राप्त करने वाले संघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने जोरदार ढंग से कर कार्यक्रम में शमा बांध दिया। कार्यक्रम के अन्त में निगम अधिकारियों ने श्री बहुगुणा को अपनी शुभकामनाओं के साथ गिफ्ट आदि भी समर्पित किये।
