JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रसाद बडोला के आकस्मिक निधन पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया।

1 min read

ऋषिकेश, श्यामपुर : 10 जून 2026

वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रसाद बडोला के आकस्मिक निधन पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस दुखद अवसर पर डॉ. अग्रवाल गुलजार फार्म, श्यामपुर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सत्य प्रसाद बडोला एक कर्मठ एवं निष्पक्ष पत्रकार थे, जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन समाज एवं पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस दौरान उन्होंने उनके पुत्र मनोज बडोला एवं मुकेश बडोला को ढांढस बंधाया और इस दुख प्रकट किया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी रावत, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा दीपक जुगलान, मोहन सिंह रावत, गणेश बिजलवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Breaking News