विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पीपुल एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक एजुकेशन संस्था द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
1 min read

आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज ऋषिकेश में पीपुल एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक एजुकेशन संस्था द्वारा ऋषिकेश शहर में स्थित विद्यालयों के बच्चों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अमित अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य श्रीमती संध्या गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां पेंटिंग प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता एवं नाटक के माध्यम से तंबाकू से होने वाले नुकसान एवं भाभी पीढ़ी को उससे दूर रखने के लिए अपील की गई
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर अमित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हम लोग अभी से अपने आप को तंबाकू उनके उत्पाद एवं विभिन्न प्रकार के धू्म्रपान से बचे क्योंकि इस तरह के जितने भी पदार्थ हैं वे सभी हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करते हैं एवं कालांतर में हमें अपने जीवन से हाथ धोना पड़ जाता है उन्होंने सभी बच्चों से अपील की कि आप धूम्रपान तंबाकू एवं विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन कभी ना करें विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बार का मुख्य थीम तंबाकू और निकोटिन की लत का पर्दाफाश करना है ।
इस अवसर पर संस्था से जुड़े हुए प्रधानाचार्य आलोक गौतम अनुराखी बौद्ध वीरेंद्र कुड़ियल रामकृष्ण पोखरियाल रामाश्रय सिंह डॉक्टर मनीषा मिश्रा डॉक्टर मीनाक्षी एवं संस्था अध्यक्ष श्री अलख नारायण दुबे उपस्थित रहे श्री अलख नारायन दुबे ने हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती संध्या गुप्ता का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम के लिए अपने विद्यालय का सभागार उपलब्ध कराया तथा मुख्य अतिथि डॉक्टर अमित अग्रवाल का आभार व्यक्त किया उन्होंने अपने व्यस्ततम समय में से इस कार्यक्रम की महत्व को समझते हुए अपना योगदान एवं संदेश दिया इस अवसर पर श्रीमती पूजा रमोला प्रवक्ता रसायन विज्ञान श्रीमती नेहा शर्मा एवं नेहा मैडम काजल मिश्रा अनाहिता दुबे आदि उपस्थित रहे ।
इस कार्यक्रम में हरिचंद बालिका इंटर कॉलेज श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज श्री जनार्दन पब्लिक स्कूल ओंकारानंद श्री लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वामीनारायण आश्रम के कल 95 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ।
