August 30, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

युवा शक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया

1 min read

 

ऋषिकेश, रायवाला 31मई 2026

 

रायवाला में आयोजित युवा शक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया। सम्मानित युवाओं में मुख्य रूप से गौ सेवक, निःशुल्क कंप्यूटर कक्षाएं संचालित करने वाले, निराश्रित पशुओं को भोजन कराने वाले तथा अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय युवा शामिल रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र की लगभग 15 से 17 खेल टीमों को खेल सामग्री वितरित की तथा हरिपुर क्षेत्र में निःशुल्क कक्षाएं संचालित कर रही टीम को एक कंप्यूटर भी भेंट किया।

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. अग्रवाल ने युवाओं को अपनी शक्ति पहचानने का आह्वान किया। उन्होंने 70 के दशक के जेपी आंदोलन तथा अपने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकाल के दौरान हुए विभिन्न आंदोलनों का उल्लेख करते हुए युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने, संतुलित खान-पान रखने तथा नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।

 

डॉ. अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए देशभर के युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रेरणादायक कार्यों के उदाहरण साझा किए, जिनमें छत्तीसगढ़ के धावक एवं उत्तर प्रदेश में युवाओं द्वारा किए गए नदी सफाई अभियान शामिल हैं।

 

कार्यक्रम के संयोजक रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी रहे, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, प्रतीतनगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, जिला कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश आईटी संयोजक बलविंदर सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी, छात्र संघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, पंचायत सदस्य गौरव चौहान, अनीश चौहान, रमेश शाह, विशाल भट्ट, अभय शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Breaking News