देवभूमि मां गंगा स्वयंसेवी संस्था द्वारा गिरीश डोभाल के 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
1 min read

मुनिकीरेती. देवभूमि मां गंगा स्वयंसेवी संस्था द्वारा गिरीश डोभाल राज्य मंत्री मौन पालन विभाग उत्तराखण्ड के 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया . कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री गिरीश डोभाल, कार्यक्रम अध्यक्ष महंत मनोज प्रपन्नाचार्य पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती,महंत रवि शास्त्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया
इस अवसर पर डॉo आदित्य शर्मा द्वारा मधुमक्खियों की प्रजाति के बारे में बताया तथा मधुमक्खियों द्वारा किस तरह शहद निकाला जाता है एवं शहद की कीमत वमधुमक्खियों का पारिस्थितिक तंत्र मे क्या महत्व है पर प्रकाश डाला गया प्रेस क्लब मुनिकीरेती के अध्यक्ष सूर्य चंद्र सिंह चौहान नें शहद का स्वास्थ्य में क्या लाभ होता है के बारे मे विस्तृत रूप से बताया महंत मनोज प्रपंन्नाचार्य द्वारा वर्तमान में राज्य मंत्री के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर एवं उनके मौन पालन के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो को सहारा गया राज्य मंत्री गिरीश डोभाल ने कहा कि सरकार वर्तमान में मौन पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर व बेरोजगार युवक युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान कर मौन पालन के लिए प्रेषित कर रही है ताकि युवाओ मे स्वरोजगार के प्रति रुझान बढ़े और उत्तराखंड में मौन पालन सभी जगह होता रहे एवं आम जन मानस इससे जुड़ता रहे कार्यक्रम के राज्य मंत्री गिरीश डोभाल ने कहा कि स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहे हैं और देवभूमि मां गंगा स्वयं सेवी संस्था सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं अंत मे देवभूमि मां गंगा स्वयंसेवी संस्था के संस्थापक रीना उनियाल, योगेश उनियाल, अमिता उनियाल द्वारा सभी आगंतुकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम मे एडवोकेट रमावल्लभ भट्ट, डॉ मनोज रांगड़, गोपाल चौहान, श्रीमती दीपा भट्ट, रामचंद्र राजभर, रजत राजभर, सुषमा मलिक, श्रीमती पूजा चौहान, कनक बर्थवाल, सोनिया, रौशनी रतूड़ी आदि उपस्थित थे.
