November 29, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मीरा का शक्ति परीक्षण राजनीति में भूचाल विपक्ष की गणित बिगाड़ गया।

1 min read

यमकेश्वर, जिया दमराड़ा में आयोजित रतूड़ी परिवार का सँयुक्त भव्य सांस्कृतिक उत्सव, भंडारा अपना निजी कार्यक्रम रहा हो लेकिन इस कार्यक्रम में जिस प्रकार से यमकेश्वर ग्राम का दूरदराज क्षेत्रो से शिरकत करना और जनसैलाब का रैला देख तो ऐसे लगा कि ये रतूड़ी परिवार का कार्यक्रम नही बल्कि सियासत करने वालो को सीधे ललकार के रूप में देखी गयी।भाजपा की तेज तर्रार डॉक्टर मीरा रतूड़ी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जो व्यापक समर्थन उनके पक्ष में जुटा उससे पक्ष विपक्ष चित्त होते सम्भावित लगता है।
कहने को तो ये गढ़ लोक सँस्कृति के प्रसिद्द जन जन के बीच अपनी आवाज ओर सँस्कृति का जादू बिखेरने वाले नरेंद्र सिंह नेगी एवं टीम ने अपना जादू बिखेरा, भण्डारे का भी आयोजन हुआ लेकिन खाश जिसकी जनता को थी तलाश वो आखिर मंच पर देखा जब कार्यक्रम आयोजन कर्ता डॉक्टर मीरा रतूड़ी ने अपने नपे तुले सम्बोधन किसी की खिलाफत किये बगैर कार्यक्रम में पधारे अपने सभी शुभचिन्तको, मित्रों और विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत, अभिन्नदन किया।गढलोक सँस्कृति के महान गायक नरेंद्र सिंह नेगी, गणेश कुकसाल एवम टीम का भी उन्होंने यमकेश्वर क्षेत्र में पहली बार कार्यक्रम किये जाने पर आभार जताया और उनकी प्रशंशा की।मंच पर अपने 25 वर्षो से अधिक का सियासती सफर नामा उनकी जंवा पर आ ही गया।उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम राजनीति से जुड़ा नही है लेकिन वो वर्षो से राजनीति से जुड़ी होकर समाज के दुःख, सुख पर सदैव क्षेत्रीय जनों के साथ खड़ी रही है। उनके संघर्षशील जीवन से सभी जन परिचित है तो फिर जब अब आगामी विधायक के चुनाव नजदीक है तो उन्हें भी 25 सालों की निष्ठा, अनुशासन और समय समय पर मिले पार्टी दायित्व को भली भांति करने पर इस बार उसका लाभ विधायक टिकट के रूप में मिलना चाहिए जिसकी उन्होंने जनता से पुरजोर समर्थन देने का आह्वान किया।इस बीच एक क्षण ऐसा आया जब वो अपने आँसू थाम नही पाई ओर बहुत भावुक हो गयी।पूरा पण्डाल कुछ देर मौन में शमा गया।मंच के नीचे बैठे जनसमुदाय के लोग भी बड़े भावुक नजर आए लेकिन उनकी आँखों मे भी नीर बहता नजर आया। चंद मिनटों में उनके समर्थन में जन जन यही पुकार , मीरा रतूड़ी अब की बार.. सहित उनके पक्ष में जिंदाबाद सहित नारे लगकर सभी ने अपने दोनों हाथ उठाकर उन्हें अपना समर्थन प्रदान किया।
मीरा रतूड़ी को समर्थन देने सहित यमकेश्वर के विकास सहित तमाम मामलों पर जब जनता से सवाल किए गए तो उन्होनेअपनी राय मीरा रतूड़ी के पक्ष में दी ओर कारण भी गिनाए की मीरा रतूड़ी ही क्यों।कोटद्वार सहित अन्य स्थानों से ए बी वी पी के भारी संख्या में आये कार्यकर्ताओ से जब सवाल करने चाहे तो उन्होंने स्पष्ट मना कर दिया कि हम राजनीति बयान देने को अधिकृत नही है।हमें जो निर्देश प्राप्त होंगे हम उस दिशा में कार्य करेंगे।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 यमकेश्वर के लिये निर्णायक सिद्द होगा जनता बदलाव के पक्ष में देख रही है।अगर जो जनसैलाब मीरा रतूड़ी के साथ दिखा है अगर वो मतों में पड़ता है तो फिर मीरा रतूड़ी सब पर भारी दिख रही है।उनके परिवारिक, कुटुंब के जन भारी संख्या में उनके साथ खड़े दिखे। ये भी हमने देखा कि विपक्ष के लोग इस कार्यक्रम से परेशान कुछ बोलने की स्थिति में नही थे बस अगली रणनीति का इंतजार कीजिये कहते दिखे।अब्बला तो अकेली मीरा फिलहाल जन जन की मधुर आवाज बन गयी है।
(भारत भूषण कुकरेती एवं सजंय बडोला की पड़ताल)

Breaking News