JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की

1 min read

 

देहरादून : 16 फरवरी 2026

 

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर बापू ग्राम सहित ऋषिकेश के अन्य क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया।

 

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री जी को क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए स्थानीय निवासियों की समस्याओं, भावनाओं एवं उनके समक्ष उत्पन्न चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आग्रह किया कि इस विषय में जनभावनाओं एवं मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

डॉ. अग्रवाल ने विशेष रूप से क्षेत्र में निवास कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करने हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

 

मुख्यमंत्री जी ने डॉ. अग्रवाल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस विषय में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ आवश्यक कदम उठाएगी।

More Stories

You may have missed

Breaking News