JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप हेतु जनपद टिहरी गढ़वाल की टीम का चयन 17 फरवरी को”

1 min read

 

सू.वि./टिहरी/दिनांक 16 फरवरी, 2026

 

जिला खेल विभाग, नरेन्द्रनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल टीम के गठन हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन दिनांक 17 फरवरी, 2026 को अपराह्न 2:00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर के खेल मैदान में किया जाएगा।

 

यह चयन प्रक्रिया खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून एवं उत्तरांचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संपन्न होगी। उल्लेखनीय है कि दिनांक 19 फरवरी से 21 फरवरी, 2026 तक राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन गोरल चौड़ मैदान, जनपद चम्पावत में किया जा रहा है, जिसमें जनपद टिहरी गढ़वाल की टीम भी प्रतिभाग करेगी।

 

जिला क्रीड़ा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल दीपक रावत ने अवगत कराया है कि चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य दस्तावेज में एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड की छायाप्रति, जन्म तिथि प्रमाण पत्र की छायाप्रति, मूल निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति सहित प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्म तिथि 01 जनवरी, 2005 के बाद की होनी चाहिए।

जिला स्तरीय ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु चम्पावत भेजा जाएगा।

 

जिला स्तरीय ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को विभागीय मानकों के अनुसार यात्रा भत्ता, भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं खेल विभाग चम्पावत द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

जिला स्तरीय वॉलीबाल ट्रायल्स में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी मो. सहजाद सलमानी, कॉन्ट्रैक्ट वॉलीबाल प्रशिक्षक (मोबाइल नंबर: 7060721239) से संपर्क कर सकते हैं।

 

 

More Stories

You may have missed

Breaking News