February 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने नवनिर्मित पूलिस बूथ का विधिवत पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर शुभारंभ किया 

1 min read

शीशम झाड़ी आस्था पथ में पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण व वार्ड 04 के सभासद ब्रिजेश गिरी ने नवनिर्मित पूलिस बूथ का विधिवत पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर शुभारंभ किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि पिछले काफी समय से आस्था पथ पर नशेड़ियों द्वारा चोरी इत्यादि की शिकायतें कार्यालय में प्राप्त हो रही थी। जिसके तहत नगर क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा हेतु यहां पर पुलिस बूथ का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरा पालिका बोर्ड जनसेवा के कार्यों के लिए समर्पित है। कहा कि युवाओं व बच्चों में लगातार बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति को दूर करने के लिए शीघ्र ही एक महिलाओं के समूह का गठन किया जाएगा, जिसमें पुलिस प्रशासन का सहयोग भी अपेक्षित होगा। सभासद ब्रिजेश गिरी ने शीशम झाड़ी आस्था पथ में पूलिस बूथ के खोलने पर पालिकाध्यक्ष व समस्त बोर्ड का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने आस्था पथ के समीप एक शौचालय के निर्माण की मांग को भी पालिकाध्यक्ष के समक्ष रखा और बताया कि शीघ्र ही शीशम झाड़ी में स्थानीय लोगों की सुविधा हेतु एक सामुदायिक भवन का निर्माण जल्द किया जाएगा। इस दौरान मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आश्रम संचालकों ने भी समस्त पालिका बोर्ड का आभार व्यक्त किया।

मौके पर स्वामी नारायण आश्रम के सलाहकार सौरभ रणाकोटी, पुलिस उपनिरीक्षक आदेश शर्मा, सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, स्वामी प्रमोद कृष्णानंद, स्वामी मनोहर पांडे, गोपाल गिरी, नत्थूराम, मुकेश सैनी, बृजमोहन भारद्वाज, राजपाल, लक्खू, गायत्री देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, कुसुम गिरी, दीपक शर्मा, दीपक राजपूत, प्रियंका पंवार, भीष्म यादव आदि उपस्थित थे।

Breaking News