February 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने विधिवत पूजा-अर्चना कर स्व. बडोनी की मूर्ति का अनावरण किया।

1 min read

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति का लोकार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

रविवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने विधिवत पूजा-अर्चना कर स्व. बडोनी की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर चंद्रवीर पोखरियाल, समाजसेवी वीर चंद रमोला ने उत्तराखंड आंदोलन के शहीद स्व. सूर्यप्रकाश थपलियाल की माता सत्यभामा थपलियाल का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि स्व. बडोनी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा थे, उत्तराखंड राज्य का विचार जनता को दिया और जनआंदोलन की अग्रिम पंक्ति में रहकर सरकारी दमन का अंहिसक विरोध करते हुए वर्षों तक विकट संघर्षों का संचालन किया था। बताया कि पालिका की ओर से उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शहीद हुए 14 बीघा निवासी शहीद सूर्य प्रकाश थपलियाल के स्मारक निर्माण का प्रस्ताव भी आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज द्विवेदी और स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर चंद्रवीर पोखरियाल ने कोदा झंगोरा खाएंगे- उत्तराखंड को समृद्ध राज्य बनाएंगे थीम को चरितार्थ करने का आह्वान किया। समाजसेवी रमावल्लभ भट्ट ने स्व. बडोनी के जीवन की स्मृतियां साझा की। इसके बाद समाजसेवी सुरेंद्र भंडारी और कर्ण सिंह बर्थवाल ने पालिकाध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया एवं स्व. बडोनी की मूर्ति लगाए जाने पर पालिका बोर्ड का आभार व्यक्त जताया।

मौके पर सभासद विनोद खंडूडी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी, सेवानिवृत्व राजकीय पेंशनर्स संगठन से हृदय राम सेमवाल, शूरवीर सिंह चौहान, विनोद दत्त खंडूडी, राज्य आंदोलनकारी शैलेश सेमवाल, नरेंद्र मैठाणी, राजीव पंवार, विनोद बर्थवाल, महिपाल पुंडीर, ज्ञान सिंह रावत, जबर सिंह पंवार, शैला खंडूडी, ज्योति उनियाल, दर्शनी भंडारी, जशोदा नेगी, उर्मिला शर्मा, अंबिका रावत, गुड्डी देवी, मीना मंदवाण, सरला बडोनी, शोभा खंत्री, उर्मिला ममगाईं, विरेंद्र जोशी, भारतभूषण कुकरेती, विजयेश्वरी देवी, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, लिपिक संजय भंडारी, अनुज, आकाश कैंतूरा आदि उपस्थित थे।

You may have missed

Breaking News