February 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तराखंड क्रांति दल के नगर अध्यक्ष बने महिपाल बिष्ट

1 min read

 

उत्तराखंड क्रांति दल का एक अधिवेशन ढालवाला स्थित एक वेडिंग पॉइंट में पार्टी के वरिष्ठ नेता वीर चंद्र रमोला अध्यक्षता मे संपन्न हुई।

अधिवेशन में उत्तराखंड क्रांति दल के वक्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया तथा इस पंचायत चुनाव में मिली सफलता पर प्रसन्नता व्यक्ति की, सभी वक्ताओं ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी तथा नई कार्यकारिणी से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा की गई।

अधिवेशन में उत्तराखंड क्रांति दल की नगर इकाई का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से महिपाल बिष्ट को नगर अध्यक्ष सुशील लखेड़ा को संरक्षक, कार्यकारी अध्यक्ष महिला विजय लक्ष्मी बलोदी, सरिता चौहान को महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष, ललिता रावत को नगर उपाध्यक्ष महिला, मनीष चौहान को युवा प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष बनाया गया।

इस अवसर पर सियाराम कुडियाल ,पंकज व्यास बिपिन रावत मुकेश पाठक सुरेंद्र भंडारी, करण सिंह, महेंद्र सिंह ,अनिता कोटियाल, प्रमिला रावत, मोहन सिंह असवाल आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Breaking News