April 19, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

लोकसभा ड्यूटी में तैनात कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान*

1 min read

*सूचना/10 अप्रैल, 2024ः* लोकसभा चुनाव की निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया गया। पोस्टल बैलेट के माध्यम से आज कुल 11 कार्मिकों द्वारा मतदान किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारी व कर्मचारी फार्म 12-डी भरकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को  निर्धारित तिथि के दौरान पोस्टल बैलेट से मतदान करने को कहा।
पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी अमरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि पोस्टल बैलेट प्रक्रिया के तीसरे दिन 11  कार्मिकों ने मतदान किया तथा अभी तक 31 कार्मिकों द्वारा मतदान किया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरा चरण   15 से 18 अप्रैल के बीच निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारी व कार्मिक मतदान करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में जाने वाली मतदान टीम उसी मतदेय स्थल में ई.डी.सी. (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) के माध्यम से मतदान कर सकेंगे।
 

Breaking News