October 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अष्टम् दिवस में लंका दहन,रामेश्वरम पूजा,रावण अंगद संवाद,लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया गया।

1 min read

माँ गंगा रामलीला समिति (रजि.), चौदह बीघा, मुनिकीरेती द्वारा आयोजित पंचम भव्य एवं दिव्य श्री रामलीला मंचन के अष्टम् दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्वेता चौबे, डॉ राम कुमार भारद्वाज, डॉ अमित उनियाल, डॉ हरीश दिवेदी,गीतिका द्विवेदी, डॉ अश्वनी कंडारी, डॉ विजय कुमार,डॉ राकेश अग्रवाल,डॉ जगदीश जोशी,डॉ सावित्री उनियाल, डॉ हरिओम प्रसाद, डॉ आशुतोष सिंह,डॉ डी पी रतूड़ी, डॉ राजेंद्र गर्ग,डॉ कुशलानंद लखेरा ने श्री गणेश वंदना के साथ ही आयोजन का शुभारंभ किया।

आज अष्टम् दिवस पर मां गंगा रामलीला समिति 14 बीघा मुनि की रेती द्वारा स्थान रामलीला मैदान, नया पुल, 14 बीघा मुनि की रेती में आज की लीला में लंका दहन,रामेश्वरम पूजा,रावण अंगद संवाद,लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया जाना है।

आज की रामलीला में लंका दहन के माध्यम से श्री हनुमान जी की अद्भुत शक्ति, साहस और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति का सुंदर वर्णन किया गया। रामेश्वरम पूजा में प्रभु श्रीराम की शिवभक्ति एवं धर्म के प्रति श्रद्धा का संदेश मिला। रावण-अंगद संवाद में अंगद जी की निर्भीकता और श्रीराम के प्रति निष्ठा देखने को मिली। वहीं, लक्ष्मण शक्ति प्रसंग ने सभी के हृदय को भावविभोर कर दिया और श्रीराम-लक्ष्मण के अटूट प्रेम को दर्शाया।

इन सभी लीलाओं से हमें भक्ति, साहस, सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

इस भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने से लेकर उसे सफल स्वरूप प्रदान करने में माँ गंगा रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप परमार, मुख्य सलाहकार देवेंद्र दत्त जोशी,धर्माचार्य पंडित दिनेश सेमल्टी ,सलाहकार मनोज मलासी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष उनियाल, उपाध्यक्ष प्रदीप सकलानी, महासचिव अनिल बडोनी, सचिव डॉ. मनीष भट्ट, कोषाध्यक्ष जितेंद्र उनियाल, संगठन मंत्री संजय पांजा, विधि सलाहकार विकास उपाध्याय,आयुष असवाल, आशीष बिजलवान,अर्पित रावत, सोनू रावत, धर्म सिंह नेगी, केशवानंद सेमवाल एवं मंत्री गंगा रावत सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Breaking News