October 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

गजेंद्र सिंह सजवाण का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

1 min read

मुनिकीरेती। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड के जिला योजना समिति टिहरी गढ़वाल के सामान्य निर्वाचन 2026 में गजेंद्र सिंह सजवाण के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित होने पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में उनका ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने गजेंद्र सिंह सजवाण को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से मुनिकीरेती-ढालवाला सहित आसपास के क्षेत्रों को नई विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा और क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों को जिला योजना समिति के माध्यम से प्राथमिकता मिलेगी।

वहीं, नवनिर्वाचित सदस्य गजेंद्र सिंह सजवाण ने मुनिकीरेती-ढालवाला, तपोवन और देवप्रयाग के सभी सभासदों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने क्षेत्र में विकास योजनाएं लाने और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर सभासद स्वाति पोखरियाल, बबीता रमोला, निशा नेगी, विनोद सकलानी, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, जेई सचिन, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, प्रधान सहायक कैलाश सेमवाल, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, लिपिक विकास सेमवाल, आकाश कैन्तुरा, सफाई सुपरवाइजर राजू, महिपाल, मायाराम, बाबू सिंह, मनोज, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ मुनिकीरेती के अध्यक्ष कुलदीप व सचिव आकाश तथा उत्तरांचल सफाई संघ मुनिकीरेती के अध्यक्ष अमित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Breaking News