October 19, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सात दिवसीय आवासीय शिविर के पंचम दिवस पर प्रातः कालीन वेला का शुभारंभ प्रार्थना सभा और व्यायाम करके प्रारम्भ किया गया,

1 min read

श्री कबीर चौरा आश्रम ऋषिकेश में MIT ढालवाला एन एस एस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर के पंचम दिवस पर प्रातः कालीन वेला का शुभारंभ प्रार्थना सभा और व्यायाम करके प्रारम्भ किया गया, तदोपरांत योग केंद्र ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग करके कुशल योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया गया जिसमें उनके द्वारा स्वयंसेवियों को आज भी विभिन्न – विभिन्न प्रकार की योगमुद्रा के बारे में जानकारी प्रेषित की गई और अभ्यास कराये गए, तत्पश्चात वहाँ से आने के बाद छात्र – छात्राओं द्वारा शिविर की साफ – सफाई की गई और अल्पाहार करने के बाद मतदान जागरूकता के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें स्वयंसेवियों के दस समूह बनाकर मतदान और मतदाता जारूकता विषय पर विभिन्न पोस्टर बनाये गए। कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थापन एनएसएस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रितेश जोशी, श्री राजेश चौधरी, एवं पूजा पुरोहित  ने किया।सायंकालीन बौद्धिक सत्र में श्रीमान आशीष शर्मा जी ने छात्रों को भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे समस्त डिजिटल कार्यक्रमों के विषय में बताया।और वर्तमान समय में प्रचलित सामाजिक सम्प्रेषण के माध्यम Facebook, Twitter, Google, Gmail, Instagram, Whatsapp के विषय में अवगत कराया और जागरूक किया। इसी क्रम में श्री राजेश सिंह चौधरी जी के द्वारा स्वयंसेवियों को वैदिक और सनातन परम्परा की जीवन में उपयोगिता पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। पंचम दिवस का समापन रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया।

Breaking News