भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट द्वारा ऋषिकेश नगर के बूथ संख्या 43 बनखंडी में मन की बात के कार्यक्रम का श्रवण किया गया
1 min read
देश के प्रधानमंत्री के मासिक कार्यक्रम मन की बात के नौ वर्ष पूर्ण होने पर 108 वें संस्करण में उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट द्वारा ऋषिकेश नगर के बूथ संख्या 43 बनखंडी में मन की बात के कार्यक्रम का श्रवण किया गया ।
इस अवसर पर श्री भट्ट ने कहा कि मोदी जी की मन की बात देश के ज़न ज़न की बात है l देश के विकास की बात है तथा देश के हर एक व्यक्ति को विकास से जोड़ने की बात है l मन की बात कार्यक्रम हमे देश के अलग अलग राज्यों में रहने वाले लोगों की जानकारी देता है तथा हमारा उत्साहवर्धन भी कराता है l
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश चंद्र शर्मा, इंद्र कुमार गोडवानी, दिनेश सती, शिव कुमार गौतम, निवर्तमान पार्षद लक्ष्मी तिवारी, राजू दिवाकर, सतीश पाल, सतीश सिंह, कपिल गुप्ता, संजय व्यास ,देवदत्त शर्मा, सुधा असवाल, गुड्डी कलूडा,बूथ अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संचालन कार्यक्रम संयोजक व शक्ति केंद्र संयोजक हरीश तिवारी जी द्वारा संचालन किया गया l