October 19, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

50वें मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का पुरस्कार वितरण के साथ समापन, विजेताओं को किया सम्मानित*

1 min read

‎*खेल, कला, निबंध और बेबी शो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह*

‎

‎*सूचना/टिहरी/19 सितंबर, 2026;* नरेंद्रनगर स्थित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी के पावन प्रांगण में आयोजित 50वें स्वर्ण जयंती मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का विभिन्न खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण के साथ विधिवत समापन हुआ। मेले के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

‎

‎खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं के परिणाम के तहत क्रिकेट में तहसील नरेंद्रनगर की टीम विजेता और डालवाला की टीम उपविजेता रही। शतरंज में महेंद्र सिंह नेगी ने प्रथम तथा विशेष गोदियाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैरम एकल में भूपेंद्र भंडारी विजेता और सत्यपाल सिंह उपविजेता रहे। कैरम युगल में भूपेंद्र भंडारी एवं उनके साथी विजेता तथा शिवम डियुडी एवं उनके साथी उपविजेता रहे। रस्साकशी में वार्ड संख्या-02 की मालती भंडारी टीम ने प्रथम और तलाई गांव के नागराज क्लब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में अनीता पुंडीर प्रथम, अंजू पुंडीर द्वितीय और प्रभावती राणा तृतीय स्थान पर रहीं।

‎बौद्धिक एवं कला प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता के तहत साक्षी ने प्रथम, आदर्श ने द्वितीय और प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता में सानवी राणा प्रथम, तन्वी द्वितीय और नम्रता तृतीय स्थान पर रहीं।

‎बेबी शो में नन्हे प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा। बेबी शो के 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग में श्रेष्ठ ने प्रथम और तनिष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 0 से 3 वर्ष आयु वर्ग में वेदांत नेगी प्रथम, श्रेयष द्वितीय और समर्थ तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग में रुद्रांश जोशी ने प्रथम, राजविका ने द्वितीय और वरण्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

‎समापन अवसर पर मेला समिति एवं अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

 

Breaking News