JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एन0आई0सी0 कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक ली

1 min read

सूचना विभाग/16 नवम्बर, 2023: जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एन0आई0सी0 कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। जल जीवन मिशन के कार्यो की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को क्षेत्र में धीमी गति से कार्य करने वाले जूनियर इन्जिनियर के नाम उपलब्ध कराने के नर्देश दिये हैं। उन्होने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी इस महत्वकांक्षी योजना में किसी भी प्रकार शीथीलता पर सम्बन्धित अधिकारी के विरुद्व कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जल जीवन मिशन के तहत जनपद में गतिमान 2778 में से 2318 योजनाओं पर कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 460 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। बैठक में बताया गया कि दो करोड़ की लागत वाली 58 योजनाओं में से केवल 23 योजनाओं के कार्य की प्रगति 50 प्रतिशत से अधिक है। पम्पिग योजनाओं के लिए विद्यतु संयोजन स्थापित करने के लिए उन्होने विद्युत विभाग के अधिरिकारियों को त्वरित गति से कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। हर घर जल योजना के तहत लाभान्वित परिवारों के प्रमाणीकरण के लिए निर्धारित 2299 के लक्ष्य के सापेक्ष 503 हाऊसहोल्ड के सम्बन्ध में ही प्रमाण पत्र प्राप्त हुए है, जिसपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सर्टिफिकेशन की कार्यवाही को बढाया जाय।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, अधीक्षण अभियन्ता जल निगम मो0 मीशम, अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान पीके सैनी, ईई जल संस्थान पौड़ी एसके राय, ईई जल निगम श्रीनगर दीक्षा नौटियाल, पीएम स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News