February 14, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सेवा निवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन उत्तराखण्ड द्वारा. एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

1 min read

*सेवा निवृत्त सहायक सेवायोजन अधिकारी को 164 माह के पदोन्नति के वेतन का अवशेष भुगतान न होने के कारण आज दिनाक 31.10.2023 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के परिसर में पूर्व निर्धारित एक दिवसीय धरना/ प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। धरना/प्रदर्शन कार्य क्रम में संगठन के प्रान्तीय/ शाखाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा भाग लिया गया ।*

*धरना स्थल पर क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी एव उपनिदेशक की उपस्थिति में संगठन के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई जिसमे उक्त दोनो अधिकारियो द्वारा बताया गया कि प्रकरण का निस्तारण निदेशक सेवायोजन उत्तराखण्ड के स्तर पर होना है। संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा निदेशक सेवायोजन से धरना स्थल पर आकर वार्ता करने की मांग की गई। निदेशक सेवायोजन, उत्तराखण्ड, हल्द्वानी से क्षेत्रीय सेवायोजनअधिकारी एवं उपनिदेशक द्वारा धरना स्थल से ही दूरभाष पर वार्ता की गई जिसमें निदेशक का मुख्यालय से बाहर होने के फलस्वरूप उनके द्वारा दिनांक 24-11-2023 को सगठन के प्रतिनिधियों से वार्ता हेतु सहमति दिये जाने के पश्चात एक दिवसीय धरना/ प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित किया गया। दिनांक 24.11.2023 को निदेशक, सेवायोजन से होने वाली वार्ता के उपरान्त ही आन्दोलन के अग्रिम कार्यक्रम की घोषणा की जायेगी।धरना स्थल पर मंच का संचालन रमेन्द्र सिंह पुण्डीर प्रदेश महासचिव द्वारा किया गया।धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिह कृषाली,आर.एस.परिहार,के.डी. शर्मा,कुसुम लता शर्मा, यशवन्तसिंह,सरदार रोशन सिंह,मोहन सिंह रावत,मनवर सिंह गुसाई,जबर सिंह पंवार,आर.एस. विरोरिया,शूरवीर सिंह चौहान,भगवती प्रसाद उनियाल, धर्म सिंह कृषाली,सोहन सिंह नेगी, जगदीशचन्द्र डोभाल,लाभ सिंह डोगरा,पार्वती जोशी,लक्ष्मी देवी आदि पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष/सचिव व अन्य पदाधिकारी/ सदस्य भी धरना स्थल पर उपस्थित रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News