November 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

प्रेस क्लब भवन को लेकर प्रेस क्लब मुनि की रेती प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया, मिला सार्थक आश्वासन।

1 min read

 

मुनिकीरेती। प्रेस क्लब मुनिकीरेती का प्रतिनिधिमंडल आज प्रेस क्लब भवन की मांग और आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुये जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल से मिलकर अपनी बात रखी और उन्हें प्रेस क्लब हेतु भवन मुहैया कराने की त्वरित जनहित में मांग की।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय बडोला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल से मुलाकत कर उन्हें प्रेस क्लब भवन हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रेेस क्लब हेतु भवन मुहैया कराने का अनुरोध किया। प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल से भेंट कर उन्होंने मुनि की रेती में प्रेस क्लब होने की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर कर उनकी मांग को शीर्षता प्रदान कर सम्बंधित उच्चाधिकारियों को निर्देश जारी दिए है।

जिलाधिकारी खंडेलवाल ने प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि क्षेत्र में स्थान/भवन की उपलब्धता की जानकारी मुहैया कराएं। ताकि प्रेस क्लब हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा सकें। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के सम्मुख नगर क्षेत्र में स्थित कुछ भवनों के बारे में भी जानकारी दी। जल्द ही जिला प्रशासन उक्त स्थलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर कार्यवाही अमल में लाने का प्रयास करेगा

इसके लिए उन्हें एसडीएम/तहसीलदार विनोद तिवाड़ी को जरूरी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर प्रेस क्लब ने दिसंबर से शुरू किए जा रहे प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम हेतु जिलाधिकारी को निमंत्रण दिया, जिसे डीएम ने सहर्ष स्वीकार किया। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय बडोला, भारत भूषण कुकरेती, नवीन चंद्रा और सुदीप पंचभैया मौजूद रहे। जबकि जिले के एस एस पी श्वेता चौबे, कोतवाल मुनि की रेती प्रदीप चौहान,उपजिलाधिकारी/तहसील दार विनोद तिवाड़ी एस आई आशीष शर्मा सहित तमाम महकम्मे के अधिकारी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री के ऋषिकेश आगमण पर प्रोटोकाल तैनाती के मध्येनजर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तेदी से देखा गया।

Breaking News