November 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भगवान राम का आदर्श चरित्र और मर्यादा जन जन को प्राप्त होने के लिये मंचन जरूरी-सुबोध उनियाल

1 min read

मुनि की रेती, माँ भद्रकाली रामलीला गढ़वाली रामलीला समिति की रामलीला मंचन का शुभारम्भ करते हुए प्रदेश के कैबीनेट मन्त्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आज उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की वर्षगाँठ ओर माँ भद्रकाली रामलीला मंचन के तत्वाधान में आयोजित मंचन के अवसर पर समस्त प्रबुध्द जनो को अपनी शुभकामनाये ओर बधाई अर्पित करता हूं।भगवान राम का जीवन मर्यादित, आदर्श ओर कर्तव्य के प्रति जागरूक कराने वाला अनुशासित जीवन जीने की प्रेणा प्रदान करता है।आयोजन समिति ने बेहत्तर व्यवस्था जो मौसम की मार ओर ठण्ड को दूर कर खलल ना डाले ऐसा सराहनीय कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें आज जल्द जाना पड़ रहा है इसका कारण उनके डॉक्टर बेटे का जन्म दिवस है ओर घर मे उनका इंतजार हो रहा है।इसके लिये उन्होंने सभी से माफी माँगते हुए जाने की अनुमति चाही।इस अवसर पर उन्होंने रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ करने की घोषणा की ।
इस अवसर पर माँ सुरकण्डा देव डोली के पीठाधीश्वर आचार्य अजय बिजल्वाण ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखण्ड पुरातन समय से देवभूमि, सन्तो, पुरोहित ओर देवताओं का सबसे पवित्र स्थान रहा है।भगवान नारायण का प्रिय स्थान जँहा साक्षत लक्ष्मी नारायण बद्रीनारायण के रूप में बद्रीनाथ में तप ,ध्यान, योग मुद्रा में विराजमान मानवीय जीवन को मोक्ष प्रदान कर रहे है। राम का चरित्र सदा अनुकरणीय रहा है जो सबके जीवन मे जरूर सम्माहित होना चाहिए ।मानव जीवन मे अगर 1 प्रतिशत भी राम की मर्यादा, आचरण और आदर्श का भाव आ जाये तो मनुष्य जीवन धन्य हो जायेगा।आचार्य बिजल्वाण ने कहा कि इस मंचन में सहयोग करे और रामलीला के मंचन को देखने के लिये नगर के अन्य जनो को भी देखने और सहयोग के लिये कहे। राम नाम कहने में भेद नही बल्कि समरसता का शंखनाद करना जरूरी है।
रामलीला मंचन के निर्देशक विमल बडोनी ने अपने सम्बोधन में शिव शक्ति की महिमा का दर्शन कराते हुये उत्तराखण्ड जँहा कण कण में शंकर ओर हर मन, मस्तिष्क में शिव स्वरूपा जगत जननी का निवास है। उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य जब पूरब को पश्चिम ओर उत्तर से दक्षिण तक सनातन धर्म ध्वजा के आरोहण को निकले जिनमे शंकर पूर्ण रूप से सम्माहित साक्षत विराजमान रहे उन्हें भी देवभूमि आगमण पर शिव भक्ति में पूर्ण आच्छादित होने के बाद भी शक्ति को मानने को बाध्य होना पड़ा और जब उन्होंने जगत जगदम्बा की शक्ति को शिव के साथ मिलकर दर्शन किया तो अपार ऊर्जा और स्वयं उनके मुख से ये सूक्ति निकल पड़ी।नं मन्त्रं तो यन्त्रं तदपि च न जाने स्तुति महो… कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति।। ये शंकर भाष्य माँ की शक्ति का परिचायक है जिसे आचार्य अजय बिजल्वाण पूर्ण कर प्रदेश एवम देश के लोगो के कष्टों का निवारण कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज रामलीला मंचन में श्रवण लीला सहित कैलाश लीला के दृश्यों का मंचन होना है । उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अपने ही अनुभवी कलाकारों को अपनी अभिनय शैली को प्रदर्शन करने की छूट दी है लेकिन सुचिता, आदर्श का भाव उसमें कूट कूट के भरा होना चाहिए। इस अवसर पर सुरकण्डा देव डोली की ओर से भजन, जागर सहित मीना मदवान ओर दर्शनी भण्डारी ने माँगल गीत की सुंदर प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया समाचार लिखे जाने सहित श्रवण लीला का मन्चन का आनन्द लेते दर्शक देखे गए।इस अवसर पर आयोजन समिति ने मुख्य अथिति सुबोध उनियाल को दुपट्टा ,स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके बेटे के जन्म दिवस पर अपनी शुभकामनाये देकर उन्हें भी स्मृति चिन्ह देकर उनके आरोग्य, सुख सम्रद्धि की कामना भगवान राम से की। विशिष्ठ अतिथि आचार्य अजय बिजल्वाण को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
आज रामलीला मंचन के अवसर पर आयोजन समिति के कमल सिंह राणा, घनश्याम नौटियाल, गजेंद्र सिंह कण्डियाल,आचार्य रमेश चन्द्र पैन्यूली, मुख्य सलाहकार सुरेन्द्र भण्डारी,अध्यक्ष प्रमोद पुंडीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल राणा, महासचिव राजेश रावत , कोषाध्यक्ष कुसुम भट्ट, मीडिया प्रभारी विवेक बडोनी, दर्शनी भण्डारी, मीना मदवान, सरला बडोनी, रंजना प्रंदियाल(डबराल), दीपा भट्ट सहित तमाम अन्य जन मौजूद रहकर अपनी व्यवस्था में व्यस्त रहे। सराहनीय बात ये रही कि अभी 15 दिन पूर्व माँ गङ्गा रामलीला समिति के युवान जन रामलीला मन्चन कार्यक्रम में टीम सहित मौजूद रहे जिससे एक सुन्दर सन्देश के रूप में देखा जा सकता है इसको विमल बडोनी निर्देशक रामलीला मन्चन ने अपने सम्बोधन में कर सागर को गागर में भरने का कार्य किया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय बडोला, उपाध्यक्ष भारत भूषण कुकरेती ओर सुदीप पँचभैय्या सहित भारी संख्या में श्रोतागण रामलीला मन्चन का आनन्द लेते रहे।
रामलीला मन्चन का संचालन साहित्यकार ,शिक्षाविद्द रामकृष्ण पोखरियाल ओर निर्देशन की भूमिका विमल बडोनी सहायक के रूप में सुरेन्द्र भंडारी ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया ।

Breaking News