November 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के सम्मुख उठाया ढालवाला की बदहाल सड़क का मामला,

1 min read

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुनिकीरेती आगमन पर ढालवाला मुख्य मार्ग से चीनी गोदाम तक के क्षतिग्रस्त बदहाल मार्ग का निर्माण किये जाने की मांग को उनके सम्मुख प्रमुखता से रखा गया। जिसके पर जिलाधिकारी टिहरी नीतिका खंडेलवाल के निर्देश पर प्रशासन और राजस्व की टीम को उक्त स्थान पर मौका मुआयना निरीक्षण हेतु भेजा गया। जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, प्रशासन, राजस्व की टीम और स्थानीय लोगों के साथ मौका स्थल का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी टिहरी के द्वारा फोन पर शीघ्र उक्त कार्य हेतु जिओ जारी कर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया।

पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि बीते वर्ष नरेंद्रनगर में आयोजित होने वाले माँ कुंजापुरी मेले में माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के द्वारा ढालवाला मुख्य मार्ग से चीनी गोदाम मार्ग तक के निर्माण की घोषणा की गई थी, किंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी उक्त कार्य शुरू नहीं हो पाया था। जिस कारण प्रतिदिन यहां लोगों को धूल, मिट्टी और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

You may have missed

Breaking News