JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तराखण्ड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता (2023) में सुमित शर्मा को ट्रैप और डबल ट्रैप प्रतियोगिता में 4 गोल्ड मेडल प्राप्त हुए।

1 min read

देहरादूनक  :ल दिनांक 3 अगस्त 2023 को पौंधा स्थित जसपाल राणा शूटिंग रेंज में चल रही उत्तराखण्ड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता (2023) में सुमित शर्मा को ट्रैप और डबल ट्रैप प्रतियोगिता में 4 गोल्ड मेडल प्राप्त हुए। बताते चले की पिछले वर्ष नवंबर में दिल्ली में हुई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भी सुमित शर्मा ने ट्रैप कैटेगरी में क्वालीफाई किया था। विगत कई वर्षों से ट्रैप कैटेगरी में उत्तराखंड राज्य का गोल्ड मेडल सुमित शर्मा ही जीतते आ रहे है।

सुमित शर्मा ने पिछले कई वर्षो में राज्य स्तरीय, नॉर्थ जोन, जी. वी मावलंकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सुमित शर्मा विगत कई वर्षों से जसपाल राणा शूटिंग रेंज में शॉटगन की कोचिंग भी देते है।

इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार जी रहें, उन्होंने सभी को पुरस्कार वितरित किए, आयोजक नारायण सिंह राणा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुमित शर्मा ने इसका श्रेय अपने परिवार और कोच श्री सुभाष राणा को दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News