JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नगर पंचायत तपोवन में चैन सिंह व चंद्रमोहन सिंह निर्दलीय, भाजपा के दावेदारों के बीच आपसी घमासान तय ,चर्चा में राजेश बहुगुणा, कांग्रेस से यशपाल भंडारी हो सकते हैं दावेदार

1 min read

नगर पंचायत तपोवन मैं चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है हालांकि अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है तथा चुनाव तय समय पर होंगे या नहीं यह निश्चित नहीं है किंतु राजनीतिक दलों के दावेदार वह निर्दलीय प्रत्याशियों में हलचल शुरू हो गई है और सभी संभावित प्रत्याशी वोटरों को अपने-अपने पक्ष में रिझाने के प्रयास में लग गए हैं  l

प्रथम बार हो रहे नगर पंचायत चुनाव में इस बार जो दिग्गज चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है जिसमें पूर्व प्रधान चैन सिंह बिष्ट अभी भी प्रथम पंक्ति में खड़े नजर आ रहे और निर्दलीय चुनाव में उतरने को तैयार हैं वहीं भाजपा में इस बार दावेदारों की संख्या ज्यादा होने के कारण घमासान नजर आ रहा है ,भारतीय जनता पार्टी की बात की जाए तो टेंपो यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी जोकि कुशल संगठनकर्ता है तथा लगातार यूनियन के अध्यक्ष पद पर कायम हैं, तथा भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं जिस वजह से उनकी दावेदारी भी पुख्ता नजर आ रही है है प्रमुख होटल व्यवसाई नरेंद्र सिंह भंडारी, और राजेश बहुगुणा विनोद कुलियाल रघुवीर कठैत आदि प्रमुख दावेदार हैं जिसमें सबसे अधिक चर्चा राजेश बहुगुणा की है जो कि पेशे से अध्यापक हैं लगातार राजनीतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय रहते हैं साफ छवि और ईमानदार छवि और क्षेत्रीय विधायक व मंत्री के नजदीकी संबंध होने के कारण सबसे ज्यादा चर्चा मैं है नगर पंचायत का चुनाव लड़ सकते हैं , जब उनसे  बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर संगठन इस योग्य समझेगा  तो वह चुनाव लड़ सकते हैं  ?इसके अलावा भाजपा के एक अन्य दावेदार रघुवीर कठैत जो कि नामी वकील है और इस समय विधायक पुलिस प्रतिनिधि तथा योग्य व्यक्ति हैं अन्य दावेदार में विनोद कुलियाल जिनकी माताजी पूर्व में प्रधान रह चुकी हैं स्वयं भी अध्यापक हैं धरातल पर भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विनोद कुलियाल टिहरी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष, वर्तमान में आर एस एस की शाखा धर्म जागरण समिति जिला ऋषिकेश के परियोजना प्रमुख, तपोवन के सामाजिक मुद्दे जैसे: शराब, बार, मांस के विरोध में अग्रणी भूमिका निभायी। 

 खैर इन सभी भाजपा दावेदारों में घमासान होना सुनिश्चित है और इस घमासान का  फायदा  अन्य दावेदार को मिल सकता है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता l

जहां एक तरफ भाजपा में दावेदारों की संख्या ज्यादा नजर आ रही है वहीं कांग्रेस की स्थिति ठीक विपरीत है कांग्रेस से चुनाव लड़ने वालों की संख्या ना के बराबर है क्षेत्र में यशपाल भंडारी का नाम नजर आ रहा है योग्य व्यक्ति हैं स्वच्छ छवि होटल व्यवसाई हैं किंतु जनता के बीच मजबूत पकड़ ना होने के कारण अभी यह स्पष्ट नहीं है आने वाले चुनाव में  कितने मजबूत दावेदार हो पाएंगे ,कुल मिलाकर कांग्रेस ओम गोपाल रावत पर निर्भर रहेगी , किंतु चैन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने से पूर्व विधायक ओम गोपाल के लिए धर्मसंकट हो जाएगा  वे पार्टी के साथ खड़े रहे या फिर चैन सिंह बिष्ट के साथ, क्योंकि इस विधानसभा चुनाव में चैन सिंह बिष्ट ने ओम गोपाल रावत के साथ दिया, ऐसी स्थिति में ओम गोपाल के लिए धर्मसंकट हो जाएगा कि वे  इधर जाए या उधर l

दोनों पार्टी के अलावा निर्दलीय चैन सिंह बिष्ट राजनीति में सक्रिय होने के साथ-साथ मिलनसार सौम्य स्वभाव के हैं व जमीन से जुड़े हैं इसके साथ ही  उन्हें दोनों दल का फायदा मिलना भी सुनिश्चित है जिस वजह से वह मजबूत दावेदार है निर्दलीय दावेदार के रूप में चंद्र मोहन सिंह रावत भी इस चुनाव में दावेदारी कर सकते हैं सौम्य स्वभाव के धनी धर्म कर्म में विश्वास रखने वाले तथा पूर्व सभासद रह चुके हैं और इस बार पुरुष सीट में अध्यक्ष पद पर और यदि महिला सीट होती है, तो सभासद पद पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है

इसके अलावा यदि नगर पंचायत महिला सीट होती है तो भाजपा से विनीता बिष्ट सरोजिनी कोठारी, गंगा भंडारी संगीता कुलियाल है जबकि ज्योति बिष्ट निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं l संगीता कुलियाल पूर्व में क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ चुकी है lसंगीता कुलियाल वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा ओबीसी की उपाध्यक्ष हैं ,पूर्व में क्षेत्र क्षेत्र पंचायत सदस्य में, बहुत मामूली अंतर से द्वितीय स्थान पर रही।

चुनावी गणित किस करवट बैठेगा यह तो भविष्य बताएगा और अभी जो स्थिति है उसमें चैन सिंह बिष्ट का पलड़ा भारी नजर आ रहा हैं उनका धुघताणी तल्ली और मल्ली के अलावा क्षेत्र में मजबूत पकड़ मानी जाती है  और वर्तमान स्थिति में पलड़ भारी नजर आया रहा है

खैर जो भी हो  चुनावी गणित शुरू हो चुकी हैं गुणा भाग के इस खेल में कौन किसको मात देगा यह तो भविष्य तय करेगा  हम फिर विश्लेषण करेंगे सह और मात के इस चुनावी खेल की कौन मात दे पायेगा l

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News