October 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत एन एस एस स्वयंसेवियों द्वारा एम आई टी ढालवाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

1 min read

 

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत एम आई टी ढालवाला के एन एस एस स्वयमसेवियों और प्राची स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वाधान में एम आई टी परिसर शिक्षा विभाग की पर्यावरण वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निदेशक रवि जुयाल द्वारा पौधा रौपकर किया गया,इस अवसर पर निदेशक महोदय ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए बताया की यदि मानव जाति अभी भी सचेत नहीं हुई तो प्राकृतिक आपदाएं निरंतर अपना विकराल रूप लेती रहेंगी, उन्हीनें बताया की वृक्ष धरा का आभूषण है, धरा का श्रंगार है , हमे अपनी धरा को हरा भरा बनाए रखने और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए निरंतर पेड़ लगाते रहना चाहिए, यह किसी एक व्यक्ति या संस्थान की नही अपितु सम्पूर्ण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस अवसर पर शिक्षा विभागाध्यक्ष डा ज्योति जुयाल, राजेश सिंह,गीता चंदोला, डा पुरोहित, आशुतोष ,प्रियंका देशवाल,अंशु कुमार,रवि कुमार और एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डा. रितेश जोशी और प्राची जन उत्थान समिति के अमित ,अनिता पैन्यूली,शीला रावत, एवं समूह के सभी सदस्य तथा सभी एन एस एस स्वयमसेवी उपास्थित रहे । ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News