April 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

योगाचार्य त्रिभुवन जोशी ने योग,प्राणायाम विधा की जानकारी दी

1 min read

पौड़ी 21 जून।अंतराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर पर्यटक आवास गृह पौड़ी में भव्यता के साथ योग, प्राणायाम ओर जीवन शैली को तनाव मुक्त बनाने का मूल मंत्र निगम अथितियों सहित शहर से आये जन को प्रदान किया।
इस अवसर पर निगम प्रबन्धक भारत भूषण कुकरेती ने सबका स्वागत सत्कार कर सबका आभार व्यक्त किया।हरिद्वार से आये योगाचार्य त्रिभुवन जोशी का पुष्प हार ओर पहाड़ी टोपी पहनाकर उनका अथिति सत्कार किया गया। इस अवसर पर निगम अतिथियों का भी पुष्पहार पहनाकर अपने निगम के प्रबन्ध निदेशक, महाप्रबन्धक पर्यटन,क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन खत्री जी की ओर से भी आभार व्यक्त किया गया।

आज योगाचार्य जोशी ने तनाव से मुक्ति के उपाय बताते हुए अपने जीवन शैली में योग को जोड़ने का आव्हान किया।योग ने विश्व मे भारत का परचम लहराया है।योग ने भारत के प्रति नया विश्वास जगाया है।
योगाचार्य जोशी ने आज वार्मअप करते हुए।भ्रामरी, अनलोम विलोम,कपाल भाति,ताड़ आसन,त्रिकोण आसन आदि आदि सरल आसन ओर प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर निगम अथितियों में चक्रधर प्रसाद रतूड़ी,अनिता रतूड़ी निखिल रतूड़ी,पल्लवी रतूड़ी,उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग के एम.एस सेमवाल स्थानीय जनो में स्वेता नेगी,सुधानी नेगी, राकेश लाल, लोकेन्द्र, अभिषेक कुमार आदि योगसाधको ने भागेदारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News