April 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

महानगर देहरादून में किसान मोर्चा के द्वारा महा जनसंपर्क अभियान के तहत *किसान ट्रैक्टर यात्रा* निकली गई

1 min read

देहरादून : आज दिनांक 20 जून 2023 को महानगर देहरादून में किसान मोर्चा के द्वारा महा जनसंपर्क अभियान के तहत *किसान ट्रैक्टर यात्रा* निकली गई।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान जोगिंदर पुंडीर जी ने सभी किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मात्र ऐसी पार्टी है किसानों के हितों की चिंता करती है केंद्र में आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 के बाद किसानों के कई ऋण माफ करने का काम किया है तो मात्र भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है केंद्र व प्रदेश सरकार कई माध्यमों से एवं कई योजनाओं से किसानों को बेहतर और लाभकारी योजनाओं को प्रदान करने का काम कर रही है

धर्मपुर विधानसभा के विधायक आदरणीय विनोद चमोली जी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को महाजन संपर्क अभियान के तहत किसानों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मैं भी किसान परिवार से रहा हूं मेरे पूर्वजों ने भी खेती की है पूर्व समय में और पिछली सरकारों में किसानों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता था आज वर्तमान की प्रदेश और केंद्र की सरकार किसानों के लिए लगातार लाभकारी योजनाएं प्रदान कर रही है किसान नीति तहत आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में कई फसल योजनाएं लागू की जा रही हैं जिससे आने वाले समय में किसानों को सीधा लाभ प्राप्त हो सके। हमारे प्रदेश सरकार जिला मंडियो के माध्यम से किसानों को सीधा लाभ दे रही है आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में जितने कार्य किसानों के लिए केंद्र सरकार ने किया है उतना पिछली सरकारों ने नहीं किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप दुग्गल ने सभी किसानों को शुभकामनाएं दी और कहा उत्तराखंड का प्रत्येक किसान भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आने वाले चुनाव में भाजपा को अपना अमूल्य वोट समर्पित करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News