October 11, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पंचम भव्य एवं दिव्य श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ, प्रथम दिवस पर भक्ति और संस्कारों का अद्भुत संगम। 

1 min read

 

माँ गंगा रामलीला समिति (रजि.), चौदह बीघा, मुनिकीरेती द्वारा आयोजित पंचम भव्य एवं दिव्य श्री रामलीला मंचन के प्रथम दिवस का शुभारंभ विषम परिस्थितियों के साथ उत्तराखंड सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल  ने प्रभु श्री गणेश की वंदना करते हुए किया।

प्रथम दिवस पर श्री गणेश वंदना, रावण तप लीला, कैलाश लीला एवं श्रवण लीला का भव्य मंचन किया गया। इन लीलाओं ने श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और जीवन के उच्च आदर्शों से जोड़ने का संदेश दिया।

श्रवण लीला ने माता-पिता के प्रति कर्तव्य और सेवा भाव का मार्मिक संदेश दिया। आज के समाज में जहाँ कुछ लोग अपने वृद्ध माता-पिता को असहाय अवस्था में अकेला छोड़ देते हैं, वहीं श्रवण कुमार का जीवन हमें सिखाता है कि माता-पिता केवल हमारे जन्मदाता ही नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों की नींव हैं। उनका बुढ़ापा हमारी जिम्मेदारी है। कठिन परिस्थितियों में भी उनकी सेवा करना, उन्हें सम्मान देना और उनका सहारा बनना ही सच्चे संस्कार हैं। रामलीला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।हमारे अपने कलाकारों द्वारा अभिनय का सफल मंचन किया

इस भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने से लेकर उसे सफल स्वरूप प्रदान करने में माँ गंगा रामलीला समिति के अध्यक्ष  संदीप परमार, मुख्य सलाहकार  देवेंद्र दत्त जोशी, सलाहकार  मनोज मलासी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष उनियाल, उपाध्यक्ष  प्रदीप सकलानी, महासचिव  अनिल बडोनी, सचिव डॉ. मनीष भट्ट, कोषाध्यक्ष जितेंद्र उनियाल, संगठन मंत्री  संजय पांजा, विधि सलाहकार विकास उपाध्याय एवं मंत्री  गंगा रावत सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Breaking News