September 30, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विजयी प्रत्याशियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।

1 min read

ऋषिकेश : 30 सितंबर 2026

पीजी कॉलेज ऋषिकेश में संपन्न छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विजयी प्रत्याशियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विजयी प्रत्याशियों उपाध्यक्ष निकिता प्रजापति, कोषाध्यक्ष अंजलि कोठियाल एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि कुणाल नेगी का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया तथा मिष्ठान खिलाकर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि छात्र संघ चुनाव में विद्यार्थियों द्वारा दिए गए जनादेश के साथ नई जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों से छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्रहित, छात्रहित और समाजहित के विषयों को प्रमुखता से उठाती रही है।

उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र जीवन नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण समय है। इस दौरान मिले दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन भविष्य में समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेगा।

इस अवसर पर पार्षद मुस्कान चौधरी, पूर्व कोषाध्यक्ष आशा चौधरी, जिला संगठन मंत्री मनु प्रताप सिंह, जिला संयोजक सक्षम चौहान, नगर मंत्री प्रकाश चंद्र पांडे, तहसील संयोजक विश्वास, नगर सह मंत्री देव गुप्ता, नगर मीडिया संयोजक सूरज रावत, नगर एसएफएस संयोजक आदित्य तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Breaking News