September 29, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

गंगेश्वर घाट माँ गंगा आरती 72 सीढी आस्था पथ ऋषिकेश मे 

1 min read

ऋषिकेश 28 सितंबर गंगेश्वर घाट माँ गंगा आरती 72 सीढी आस्था पथ ऋषिकेश मे

मां गंगा की आराधना करने पहुंची श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा ने सदैव समस्त विश्व को शांति का संदेश दिया है “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः।” यह केवल एक प्रार्थना नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के कल्याण की जीवन-दृष्टि है। हमारी प्रार्थना केवल ‘मैं’ तक सीमित नहीं होती; वह ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से सम्पूर्ण सृष्टि के सुख और मंगल की कामना करती है।

 

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की डी जी एम श्रीमती मीना शर्मा ने माँ गंगा के पावन तट पर विश्व शांति, मानवता की एकता, प्रकृति संरक्षण और मंगल के लिए प्रार्थना की। विभिन्न देशों, संस्कृतियों और भाषाओं से आए साधकों का एक साथ गंगा तट पर बैठना स्वयं उस शाश्वत संदेश का प्रतीक है जहां भाषाएँ भिन्न हो सकती हैं, संस्कृतियाँ भिन्न हो सकती हैं, परंतु हृदय की शांति और प्रेम की आकांक्षा सार्वभौमिक शांति की खोज संसार से आरम्भ न करके स्वयं से करें। अपने भीतर के द्वेष को प्रेम में, अशांति को ध्यान में, अहंकार को विनम्रता में और विभाजन को एकत्व में रूपांतरित करें। शांति बाहर खोजने की वस्तु नहीं, शांति हमारे भीतर जगाने वाली चेतना है। आइए, स्वयं में शांति जगाएँ और विश्व में शांति का प्रकाश प्रसारित करें। इस अवसर पर रमेश शर्मा, कुलदीप सिंह, विवेक पुरी अधिकारीयों सहित योगेश कालड़ा, प्रिंस मनचंदा,हरीश आनंद , अमित गांधी, अनिल शर्मा ,अर्चित मोदी, सुधीर कालड़ा, मोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता व तमाम लोग उपस्थित थे ।

Breaking News