September 29, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

CISCE नेशनल हॉकी में उत्तराखंड का जलवा, पालिका क्षेत्र के चार खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव, पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित

1 min read

मुनिकीरेती-ढालवाला। बैंगलोर में आयोजित CISCE नेशनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स-2026 हॉकी अंडर-19 प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। टीम के शानदार प्रदर्शन में मुनिकीरेती-ढालवाला नगर पालिका क्षेत्र के चार खिलाड़ियों श्रेयांश बिजल्वाण, सार्थक रांगड़, चैतन्य प्रजापति और अग्रिम डोभाल ने भी अहम भूमिका निभाते हुए क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन किया।
चारों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने चारों होनहार खिलाड़ियों एवं उनके परिजनों को फूल-माला पहनाकर तथा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर इन खिलाड़ियों ने न केवल अपने विद्यालय और परिवार, बल्कि पूरे मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय मंच पर मुनिकीरेती-ढालवाला के चार खिलाड़ियों की चमक ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर दौड़ा दी है।

Breaking News