August 13, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

प्रेस क्लब मुनि की रेती के अध्यक्ष संजय बडोला महासचिव आशीष लखेड़ा निर्विरोध निर्वाचित।

1 min read

मुनि की रेती, प्रेस क्लब मुनि की रेती की आपातकालीन बैठक में अध्यक्ष सूर्यचन्द्र चौहान ने सरप्राईज देते हुई अपने को पद मुक्त करते हुई नए अध्यक्ष के निर्वाचन किये जाने की मांग की है।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुये लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुये अध्यक्ष पद पर सजंय बडोला, महासचिव पद युवा आशीष लखेड़ा,उपाध्यक्ष सुदीप पँचभैया, भारत भूषण कुकरेती,कोषाध्यक्ष धनीराम सह सचिव नवीन चंद्रा, गिरीश चन्द्र भट्ट सहित कार्यकारणी सदस्य के रूप में आशीष कुकरेती, सतेन्द्र चौहान, आनन्द बहुगुणा आदि निविरोध चुने गए।बैठक में भारत भूषण कुकरेती ने सूर्यचन्द्र सिंह चौहान को प्रेस क्लब के सरंक्षक के रूप में आजीवन पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव रखा जिसको सर्वसम्मति से ध्वनिमत से स्वीकार कर उनका चयन निविरोध कर मिशाल पेश कर संगठन में अपार शक्ति का मंत्र दिया।
बैठक में तय किया गया है कि प्रेस क्लब के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण होना है उसके लिये समस्त आवश्यक अभिलेखों कार्यवाही के लिये सजंय बडोला, आशीष लखेड़ा, धनीराम को अधिकार प्रदान किये गए।इसके लिये सभी सदस्यों से आधारकार्ड , फोटो कार्यालय में महासचिव को तत्काल देने को कहा गया। बैठक में तय समय से पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण कर रजिस्ट्रेशन किये जाने पर सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से प्रस्तान पास कर अनुमोदन कर सहमति प्रदान की।बैठक की अध्यक्षता सूर्यचन्द्र चौहान और संचालन सजंय बडोला ने किया।

Breaking News