August 14, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मोना पुरोहित तीज क्वीन बनी

1 min read

देहरादून रोड स्थित वैडिंग प्वाईंट में मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र की महिलाओं ने तीज हरियाली महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया। जिसमें मोना पुरोहित तीज क्वीन बनी।

शुक्रवार को वरिष्ठ समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण और नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण की ओर देहरादून रोड स्थित एक वैडिंग प्वाईंट में तीज हरियाली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण ने सभी महिलाओं को तीज के पावन पर्व की बधाई दी। कहा कि यह पर्व नारी शक्ति और महिलाओं के त्याग, समर्पण और सांस्कृतिक एकता का उत्सव है। झूला, गीत और मेहंदी हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर है। सावन की फुहारों और हरियाली के बीच यह त्यौहार हमारे जीवन में नई उमंग लेकर आता है। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की याद दिलाता है, जो हमारी संस्कृति, आपसी प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक है। इसके बाद महिलाओं के मध्य गढ़वाली डांस, गायन और रैंप वॉक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

मौके पर सभासद स्वाति पोखरियाल, निशा नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमिता उनियाल, इंद्रा आर्य, मीना मंदवाण, दर्शनी भंडारी, ज्योति उनियाल, पदमा सेमवाल, सुषमा नौटियाल, सुमन नैथानी, प्रमिला बिजल्वाण, टीनू गौड, मोना पुरोहित, किरन चौहान, आरती चौहान, पूनम मैठाणी, उर्मिला ममगाईं, निशा कौशिक, अंकिता बहुगुणा, अंबिका रावत,मंजीता रतूड़ी, संतोष गौड, गीता खरोला, अनुराखी गौड, कंचन कोठारी, अर्चना बिजल्वाण, सुषमा नेगी, ऐला रावत, सरस्वती रावत, सरस्वती जोशी, गौरी महर, पुड्ढा असवाल, संगीता, ऋतु, बबीता नौटियाल, बीना, सरिता, अनिता, सविता, रेशमा, सोनम, सुंदरी देवी, विजयलक्ष्मी, सुंदरी बिजल्वाण, कल्पना कुकरेती, बबली, रोशनी, शाकुंभरी, अमाया, सुलोचना, परमेóरी, कविता बहुगुणा, सरला बहुगुणा, सुरेंद्र भंडारी, राजीव गौड, सुधीम पंचभैया, संजय बडोला, मदन बडोनी, मोहित चौहान, सागर बलूनी, सुजीत कुड़ियाल आदि उपस्थित थे।

Breaking News