JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

99.55 लाख रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, हाईटेक पब्लिक लाइब्रेरी बनेगी युवाओं के लिए वरदान : नीलम बिजल्वाण

1 min read

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में 99.55 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि चुनाव के दौरान किया गया हाईटेक पब्लिक लाइब्रेरी और सामुदायिक भवन निर्माण का वादा अब धरातल पर उतर रहा है।
जय मां गंगे न्यूज़ से बातचीत में नीलम बिजल्वाण ने बताया कि क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए हाईटेक पब्लिक लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है, जो उनका ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं यहां महंगी पुस्तकों का लाभ नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि शीशम झाड़ी क्षेत्र में लंबे समय से सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। भवन बनने के बाद स्थानीय लोगों को छोटे-छोटे सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।
नीलम बिजल्वाण ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके ड्रीम प्रोजेक्ट अब साकार होने जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Breaking News