March 31, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सरकार द्वारा 10% क्षैतिज आरक्षण बिल विधानसभा पटल पर लाने हेतु सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया

1 min read

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की एक आवश्यक बैठक ऋषिकेश नगर निगम स्थित स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी हाल में आहुत की गई ।

बैठक में राज्य आंदोलनकारी मंच ने सरकार द्वारा 10% क्षैतिज आरक्षण बिल विधानसभा पटल पर लाने हेतु सरकार एवं प्रवर समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राज्य निर्माण सेनानियों ने सरकार से यह भी मांग की जिनकी पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र से राज्य निर्माण सेनानियों के चिन्हीकरण के कार्य को भी पूरा किया जाए

बैठक में वक्ताओं ने हाल में ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा राज्य आंदोलनकारी मंच को माओवादी जैसे शब्दों से संबोधित करना दुर्भाग्यपूर्ण बताया तथा भाजपा हाई कमान से मांग की गई कि प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाना चाहिए ।

इनकी मानसिकता से पता चलता है इनका व्यक्तित्व क्या है जिन राज्य आंदोलन कार्यों की शहादतों एवं कुर्बानियां से इस राज्य का निर्माण हुआ इनको विधायक तथा प्रदेश अध्यक्ष बनने का अवसर मिला उन्हीं लोगों के प्रति इनकी क्या जन भावनाएं हैं यह सर्व विदित है

बैठक में वक्ताओं ने एक समान पेंशन की भी मांग उठाई

बैठक में मुख्य रूप से वेद प्रकाश शर्मा, डी एस गुसाईं, गंभीर मेवाड़, बलवीर सिंह नेगी, रुकम् पोखरियाल, गुलाब सिंह रावत, चंदन सिंह पवार, बेताल सिंह धनाई,रघुवीर चौहान, आशुतोष डंगवाल, हरि सिंह नेगी, राजेंद्र कोठारी, राजेंद्र पंत, भगवती सेमवाल, सत्य प्रकाश ज़ख्मोला, बृजेश डोभाल, बिसंबर दत्त डोभाल, कुसुम लता शर्मा, मुन्नी ध्यानी, शकुंतला नेगी, जयंती नेगी, दर्शनी रावत, उर्मिला डबराल, कमला पोखरियाल, कमला रौतेला, सुशील राणा, रविंदर कौर, जय डोभाल, विशेश्वरी ममोडी, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी तथा मच संचालन डी एस गुसाईं ने किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News