September 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

रिक्त पंचायत पदों पर उपचुनाव, कार्यक्रम जारी, 30 सितंबर से नामांकन

1 min read

 

टिहरी गढ़वाल, 27 सितम्बर 2026(सू.वि.)

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड की अधिसूचना 17 सितंबर 2026 के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न होने वाले रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया है।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने की तिथि 30 सितंबर 2026 तथा 1 अक्टूबर 2026 को नामांकन पत्र दाखिल समय 30 सितंबर को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक तथा 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है । नामांकन पत्रों की जांच 3 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक, जबकि नाम वापसी 4 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगी। निर्वाचन प्रतीक आवंटन 5 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 12 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक तथा मतगणना 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संबंधित रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की रिक्त पदों/स्थानों का आरक्षण सहित विवरण तैयार कर उसे सार्वजनिक किया जाएगा तथा उसकी प्रमाणित प्रति निर्धारित कार्यक्रम के प्रथम दिन से पूर्व उपलब्ध कराई जाएगी।

रिक्त पदों के लिए प्रत्याशियों द्वारा नाम-निर्देशन पत्र निर्धारित तिथि एवं समय में निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी एवं निर्वाचन प्रतीक आवंटन की कार्यवाही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एवं निर्देशित प्रक्रिया के अनुसार संपादित की जाएगी।

नाम निर्देशनपत्रों की बिक्री संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर दिनांक 26 सितंबर से दिनांक 30 सितंबर2026 तक कार्यालय समय में तथा दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को अपराहन 3:00 बजे तक निर्वाचन अधिकारी / सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी ।

निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों की गणना एवं परिणाम की घोषणा संबंधित क्षेत्र पंचायत (विकास खण्ड) मुख्यालय पर की जाएगी।

जनपद के विभिन्न रिक्त पदों में सदस्य ग्राम पंचायत के 532, प्रधान ग्राम पंचायत के 04 तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के 01 पदों पर निर्वाचन कराये जायेंगे ।

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड की अधिसूचना के क्रम में निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी कर दी गई है, जहां उप निर्वाचन कराया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) टिहरी गढ़वाल ने सभी कार्यालयाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों को उप निर्वाचन अवधि में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

You may have missed

Breaking News