September 26, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तम सिंह राणा की प्रथम वार्षिक पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गई

1 min read

 

मुनिकीरेती ढालवाला

दिनांक 26 सितंबर 2026 स्थानीय विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल कैलाश गेट में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रबंधकएवंनगरपालिकापरिषद मुनिकीरेती ढालवाला के पूर्व यशस्वी अध्यक्ष श्रद्धेय स्वर्गीय उत्तम सिंह राणा  को उनकी प्रथम वार्षिक पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गई जिसमे वक्ताओं ने कहा कि स्वउत्तम सिंह राणा जी एक उत्तम प्रशासक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए महान व्यक्ति थे, उन्होंने हमेशा अपना जीवन समाज की भलाई तथा शिक्षा और शिक्षणसंस्थाओं के कल्याण के लिए लगाया विद्यालय के प्रबंधक श्रीयोगेश राणा ने कहा कि हमें उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए,कार्यक्रमकीअध्यक्षता करतेहुएविद्यालय प्रबंध समिति के मा० अध्यक्ष श्री जयदेव उनियाल ने कहा कि राणा जी को एक कर्मठ समाज सेवक थे, इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि के साथ उनसे जुड़े हुए प्रसंगों को याद किया गया, और विद्यार्थियों को स्टेशनरी तथा अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की गई ।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शर्मिला सुंदरियाल श्री नीरज कुमार ,एम एम सी कीअध्यक्षा श्रीमती प्रीतिराणा पूर्व प्रधानाध्यापक श्री बी एस राणा‌ प्रबंधसमिति के पदाधिकारी एवं पूर्व शिक्षक श्री आर के पोखरियाल उप प्रबंधक श्री कुलदीपक शास्त्री श्री मदन मोहन नेगी श्रीमती आशा बिंजोला श्रीमती पूजा कुकरेती सहितविद्यालयकेकईअभिभावक

उपस्थित रहे।

You may have missed

Breaking News