हंस फाउंडेशन के स्वामी प्रसन्नानंद ने पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण से की मुलाकात
1 min read

रवांई की पारंपरिक संस्कृति और पहाड़ी उत्पादों की महक लेकर पहुंचे नगर पालिका
मुनि की रेती। हंस फाउंडेशन से जुड़े शूरवीर सिंह रावत उर्फ स्वामी प्रसन्नानंद प्रवचन कार्यक्रम के सिलसिले में मुनि की रेती पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका मुनि की रेती कार्यालय पहुंचकर पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान स्वामी प्रसन्नानंद ने अपनी पारंपरिक संस्कृति और पहाड़ी खान-पान से जुड़े लाल चावल, मडवे का आटा और अखरोट पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण को भेंट किए। इस आत्मीय मुलाकात में पहाड़ की लोक संस्कृति, परंपरागत खान-पान और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने को लेकर भी चर्चा हुई।
स्वामी प्रसन्नानंद से मुलाकात के बाद पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि रवांई की संस्कृति, पारंपरिक भोज और पहाड़ी उत्पाद हमारी समृद्ध विरासत का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक अनाज और स्थानीय उत्पाद न केवल हमारी संस्कृति को जीवंत रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी काम करते हैं।
पालिकाध्यक्ष ने स्वामी प्रसन्नानंद का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की आत्मीय मुलाकातें उत्तराखंड की विभिन्न लोक संस्कृतियों और परंपराओं को एक-दूसरे से जोड़ने का माध्यम बनती हैं।
