कैंट विधानसभा धर्मपुर मे भारतीय जनता पार्टी के 22 शक्ति केंद्रों पर बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किए गए।
1 min read
Dehradunआज दिनांक 15 मार्च 2023को महानगर देहरादून मे रायपुर विधानसभा, मसूरी विधानसभा कैंट विधानसभा धर्मपुर विधानसभा मे भारतीय जनता पार्टी के 22 शक्ति केंद्रों पर बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किए गए।जिसमें कैंट विधानसभा के शक्ति केंद्र इंदिरा नगर में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित ,रहे l
मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है उन्होंने बताया कि हमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्य को बूथ स्तर तक पहुंचाना है हमें हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे इस हेतु प्रयास करना चाहिए l
उन्होंने कहा कि हमें अपने बुथो को एवं पन्ना प्रमुख को मजबूत बनाना है अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रदेश लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है j प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख भारतीय जनता पार्टी की नीव के रूप में कार्य करता है।
राजपुर विधानसभा के करनपुर मंडल शक्ति केंद्र पर मीडिया प्रभारी भाजपा उमा नरेश तिवारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद के समक्ष अभिभाषण में कहा है कि हमारी सरकार का एक मात्र मंत्र सबका साथ सबका विकास इसी मंत्र को लेकर हमारी सरकार आगे चल रही है केंद्र सरकार हर योजना में शत-प्रतिशत के साथ ही अंत्योदय के प्रति भी पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पार्षद गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

