भारतीय जनता अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया
1 min read
देहरादून : आज दिनांक 17 फरवरी 2023 को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में भारतीय जनता अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अनुसूचित समाज के युवा साथी महिला कार्यकर्ता एवं बडी संख्या के साथ महानगर कार्यालय में विशाल कुमार जी का महानगर पदाधिकारीयों द्वारा पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष विशाल कुमार नें सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा हमारा मोर्चा पूर्व समय कि तरह इस कार्यकाल में भी संगठन को मजबूती देने का काम करेगा।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल नें बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए विशाल कुमार को शुभकामनाएं दी साथ ही संगठन के प्रति जिम्मेदारी को बताते हुए कहा कि आपनें पूर्व अध्यक्ष को चुनौति लेते हुए अपनें कार्यकाल को अच्छा साबित करना है सर्व समाज को सम्मान देेते हुए संगठन को आगे बढाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी नें नव नियुक्त अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष विशाल कुमार को पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनायें देते हुये पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मपाल घाघट को बधाई दी कि उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा है। सभी को साथ लेकर चलना है क्योंकि मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास, संगठन की संरचना बताते हुए कहा अनुसूचित मोर्चा संगठन में एक अहम मोर्चा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा संगठन है जो सर्व समाज को एक साथ जोडकर आगे बढता है।
पूर्व दर्जाधारी वरिष्ठ नेता श्री भगवत प्रसाद मकवाना नें विशाल कुमार को अपनी और समाज की ओर से शुभकामनाऐं दी तथा प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चैहान नें भी शुभकामनायें दी। मंच संचालन कर रहे महानगर महामंत्री श्री बिजेन्द्र थपलियाल एवं सुरेन्द्र राणा ने किया,
इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र वाल्मिकि पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मपाल घाघट महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चैहान , मोर्चा प्रभारी एवं महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी , पार्षद नीतू वाल्मिकी महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लों एवं सुनील शर्मा महानगर मंत्री श्री संकेत नौटियाल जी, महानगर कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा , कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा एवं राजेश रजौरी, राकेश कुमार राजेश बडोनी कमल राज, जगराम सिंह, अंकित वाल्मिकी, विशाल आनन्द, आयुष घाघट, तनुज वाल्मिकी, सचिन, आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

