October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा आज बीआरओ अधिकारियों के साथ चम्बा टनल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 17 फरवरी, 2023
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा आज बीआरओ अधिकारियों के साथ चम्बा टनल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा चम्बा टनल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवर अभियन्ता बीआरओ एन.एस. कोटवाल द्वारा अवगत कराया गया कि टनल निर्माण के कार्य में एक साथ कास्टिंग नहीं होता है, कास्टिंग पैचिंग में होता है और पैचिंग के बीच में ज्वाईंट छोड़े जाते हैं, और फिलर्स लगाए जाते है, ताकि फसाद अच्छा रहे। बताया कि इस तरह के ज्वाईंट हर टनल में होते हैं, जो गर्मियांे में फैलते और सर्दियों में सिकुड़ते हैं, जो प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसमें चिन्तित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि टनल का स्ट्रक्चर सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News